Jaat में सनी देओल को पानी पिलाने वाला खूंखार विलेन राणातुंगा इस वजह से हुआ भावुक, कहा- आपने मुझे सब कुछ सिखाया है

Jaat: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचाया था. फिल्म में रणदीप ने खलनायक राणातुंगा का रोल निभाया था, जिसे खूब सराहा गया. अब फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है. इस बीच राणातुंगा ने एक खास इंसान के लिए भावुक पोस्ट लिखी है.

Jaat: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर ‘जाट’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. फिल्म को दर्शकों से तगड़ा रिस्पांस मिला था और इसने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म का क्रेज फैंस के बीच खूब देखने को मिला था. फिल्म में खलनायक राणातुंगा का रोल रणदीप हुड्डा ने निभाया था. सनी और रणदीप के बीच फिल्म में क्लैश देख दर्शकों को बहुत मजा आया था. अब फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है. इस बीच राणातुंगा ने एक खास शख्स के लिए पोस्ट लिखा है.

जाट के विलेन रणदीप हुड्डा हुए इमोशनल

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय फादर्स डे के मौके पर एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपने पिता के साथ कुछ तसवीरें शेयर की. तसवीर उनके बचपन की है, जिसमें वह अपने पिता के साथ बहुत खुश दिख रहे हैं. फोटो के साथ जाट के विलेन ने भावुक सा कैप्शन भी लिखा. एक्टर ने लिखा कि घोड़ों से लेकर जिंदगी के सबक तक, आपने मुझे सब कुछ सिखाया है कि कैसे संभालना है. पापा, आपको फादर्स डे की ढेर सारी शुभकामनाएं.

जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाट का बजट 100 करोड़ रुपये है. भारत में मूवी ने 88.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड इसने 118.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. गोपी���ंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म में सनी देओल, रणदीप हुड्डा के अलावा रेजिना कैसांद्रा, सैयामी खेर, जरीना वहाब, प्रशांत बजाज, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह ने अहम किरदार निभाया हैं. मेकर्स ने जाट 2 की भी घोषणा कर दी है. जाट 2 का पोस्टर शेयर कर गदर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि ‘एक नए मिशन पर जाट.’ कहा जा रहा है कि जाट 2 पहले पार्ट से ज्यादा दमदार और एक्शन से भरपूर होगा.

यह भी पढ़ें– Sunny Deol: ढाई किलो हाथ वाले सनी का इस शख्स के लिए छलका दर्द, कहा- आज जो कुछ भी हूं… जानकर आपकी आंखें भर आएंगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >