Jaat: रणदीप हुड्डा ने फिल्म में सनी देओल संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दमदार स्क्रीन परफॉर्मेंस…

Jaat: सनी देओल स्टारर जाट में रणदीप हुड्डा एक दमदार भूमिका निभाने के लिए तरह तैयार हैं. इस फिल्म में वह खलनायक रणतुंगा की भूमिका निभा रहे हैं. एक्टर ने अब मूवी ने सनी पाजी संग काम करने पर बात की है.

Jaat: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इन-दिनों फिल्म जाट को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित मूवी में एक्टर विलेन रणतुंगा की भूमिका निभा रहे हैं. उनका लुक दमदार है और फैंस उन्हें नए अवतार में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. रणदीप के लिए यह प्रोजेक्ट काफी स्पेशल है, क्योंकि उन्हें इसमें सनी देओल संग काम करने का मौका मिल रहा है.

सनी देओल के फैन हैं रणदीप हुड्डा

मेगा एक्शन फिल्म जाट में काम करने के बारे में बात करते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा, “मैं हमेशा से सनी देओल का बहुत बड़ा फैन रहा हूं. बचपन में, हम उनकी दमदार स्क्रीन परफॉर्मेंस देखने के लिए एक्साइटेड रहते थे. उनकी शरीर की बनावट कमाल की थी. मुझे अभी भी याद है कि हमारे स्कूल के हॉस्टल की अलमारी में उनके पोस्टर हुआ करते थे, उन्हें देखकर हम वजन उठाने और पुश अप करने के लिए प्रेरित होते थे.”

जाट में काम करने पर क्या बोले रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा ने आगे कहा, “जब मुझे जाट फिल्म में रणतुंगा की भूमिका ऑफर की गई, तो मुझे सबसे ज्यादा यकीन इस बात से हुआ कि मैं सनी सर जैसे दिग्गज के साथ एक अल्ट्रा-माचो एक्शन स्टार की भूमिका निभा रहा हूं. स्क्रीन पर उनकी एनर्जी और तीव्रता से मेल खाना मेरे लिए एक सपना जैसा था. वह एक पावरहाउस हैं और उनके साथ स्क्रीन शेयर करना एक चुनौती और सम्मान दोनों है.”

जाट फिल्म के बारे में

जाट के साथ, रणदीप हुड्डा दर्शकों को इम्प्रेस करने के लिए तैयार है. इसमें सनी देओल के साथ उनके कई एक्शन सीन्स होंगे. जाट के निर्माताओं ने कुछ दिन पहले फिल्म का एक्शन से भरपूर ट्रेलर जारी किया था. ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन है, जिसमें सनी और रणदीप हुड्डा एक दूसरे से भिड़ते हैं. फिल्म सनी देओल और रणदीप हुड्डा की पहली ऑन स्क्रीन जोड़ी है. इसमें विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा जैसे कलाकार भी है. मूवी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Krrish 4: सुपरहीरो से सुपर डायरेक्टर बने ऋतिक रोशन, अब कैमरे के पीछे भी दिखाएंगे जलवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >