Jaat की रिलीज से पहले सनी देओल और प्रभास आए आमने-सामने, निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी बोले- सबसे शक्तिशाली जोड़ी

Jaat: फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म को सनी देओल और निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी जोर-शोर से प्रमोट कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है और जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. फोटो में सनी के साथ प्रभास नजर आ रहे हैं.

Jaat: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के रिलीज में सिर्फ 4 दिन रह गए हैं. फिल्म ‘जाट’ के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी. सनी की पिछली फिल्म गदर 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. ऐसे में उम्मीद है कि जाट भी नये रिकॉर्ड्स अपने नाम करेगा. गोपीचंद मालिनेनी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. इस बीच सोशल मीडिया पर प्रभास, सनी और गोपीचंद की साथ में तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

जाट को मिला बाहुबली प्रभास का साथ

गोपीचंद मालिनेनी ने अपने एक्स पर सनी देओल और प्रभास के साथ फोटो शेयर कर लिखा ‘हमारे जाट के सेट पर सबसे अच्छे और सबसे शक्तिशाली सितारों सनी देओल सर और प्रभास गारू के साथ कुछ यादगार क्षणों को शेयर करना एक अविस्मरणीय क्षण है. 10 अप्रैल को दुनिया भर में भव्य रिलीज.’ तस्वीर में प्रभास और सनी कैमरे को देखकर स्माइल करते दिख रहे हैं. फोटोज पर यूजर्स के खूब सारे कमेंट्स आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, एक फिल्म तो बनती है. दोनों को कोई कास्ट कर लो. एक यूजर ने लिखा, दोनों को साथ में फिल्म में देखने का सपना है.

प्रभास की आने वाली फिल्मों के नाम

प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह राजा साहब में नजर आएंगे. मारुति की ओर से निर्देशित हॉरर-कॉमेडी पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. हालांकि प्रभास की सर्जरी हुई है और इस वजह से फिल्म के रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. प्रभास के पास फिल्म फौजी भी है. इसके अलावा संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट, सालार 2 और कल्कि 2898 एडी के सीक्वल को लेकर भी प्रभास चर्चा में है. एक्टर के पास प्रशांत वर्मा की भी एक फिल्म है, लेकिन इसपर अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.

यहां पढ़ें- CID: एसीपी प्रद्युमन की पहली सैलरी कितनी थी? एक एपिसोड के लिए लेते हैं लाखों में फीस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >