Jaat First Review: सनी देओल की फिल्म देख फुल ऑन एंटरटेनमेंट की गारंटी, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू

Jaat First Review: जब सनी देओल ने साल 2023 में गदर 2 के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखा था, तब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था और लाखों दिलों को जीता था. अब, सनी अपनी हालिया रिलीज जाट को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस फिल्म रणदीप हुड्डा भी होंगे. मूवी 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है. इसी बीच अब इसका फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं फिल्म कैसी है.

Jaat First Review: सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह की फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में मेकर्स की ओर से जारी किया गया था. जिसमें सीटी बजाने लायक डायलॉग और कुछ मजेदार पंचलाइन थी. एक्टर की जाट साल 2023 में ब्लॉकबस्टर गदर 2 के बाद उनकी अगली रिलीज है. जाट के एक सीन में उन्हें गुंडों की पिटाई करने के लिए हाथ में सीलिंग फैन लेकर जाते हुए दिखाया गया है. यह सीक्वेंस गदर और उसके सीक्वल में हैंडपंप वाले सीन की याद दिलाता है. अब मूवी का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

जाट का पहला रिव्यू आया सामने

गरअसल उमैर संधू ने विदेश में जाट की स्क्रीनिंग देखी और अपना रिव्यू शेयर किया. उन्होंने इसे ‘पैसा वसूल’ बताया. उन्होंने सनी को फिल्म में ‘हॉट’ दिखने वाला भी बताया. संधू ने कहा, “सेंसर बोर्ड में #जाट देखी. दक्षिण और उत्तर का सहयोग पैसा वसूल होने वाला है. सिंगल स्क्रीन सिनेमा धमाके के साथ वापस आ गया है. सनी देओल जबरदस्त दिख रहे हैं. #गदर 2 के बाद #सनीदेओल हॉट केक हैं. वह पावर पैक के साथ वापस आ गए हैं. उन्होंने हर तरह से शो चुरा लिया. कहानी और स्टोरीलाइन पूरी तरह से एवरेज है! कुल मिलाकर एक अच्छी टाइमपास मास फिल्म है.”

जाट के बारे में

तेलुगु के जाने-माने निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित जाट एक एक्शन थ्रिलर है, जो हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत कर रहे हैं. इस फिल्म में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन, जगपति बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. जाट सनी की रेजिना और रणदीप हुड्डा के साथ पहली फिल्म है. इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. मूवी की एडवांस बुकिंग 8 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. यह देखने वाली बात होगी कि फर्स्ट डे पर यह कौन से रिकॉर्ड को तोड़ेगी.

यह भी पढ़ें- Sunny Deol Jaat Fees: सनी देओल ने जाट के लिए ली इतनी भारी फीस, आंकड़े जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >