Jaat Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन भी कायम रहेगा सनी देओल का जलवा? फिल्म ने अबतक कर लिया इतना कलेक्शन

Jaat: सनी देओल ने 10 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म जाट के साथ धमाकेदार वापसी की. सनी बड़े पर्दे पर आए तो फैंस खुशी से झूम उठे. फिल्म ने रिलीज के पहले रविवार को जबरदस्त कमाई की. अब 5वें दिन कितना रहा कलेक्शन, इसके बारे में बताते हैं.

Jaat: गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म जाट को दर्शकों और समीक्षकों से तगड़े रिव्यूज मिले. एक्शन, इमोशन और देसी मास अपील से भरपूर, यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है. सनी देओल की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, एक मनोरंजक कहानी और हाई-ऑक्टेन ड्रामा के साथ मिलकर जाट को इस सीजन की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बना दिया है. हर बीतते दिन के साथ फिल्म की कमाई में इजाफा हो रहा है. फिल्म को सलमान खान की फिल्म सिकंदर कोई टक्कर नहीं दे पाया. चलिए आपको 5वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

फिल्म जाट का 5वें दिन का कलेक्शन

फिल्म जाट में सनी देओल, रणदीप हुडा के अलावा सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज ने काम किया हैं. फिल्म ने अपने रिलीज के पहले रविवार को करीब 14 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. चौथे दिन जोरदार उछाल देखा गया और मूवी को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला. पहले दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की. फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये हैं और फिल्म के आधे बजट को जाट जल्द ही पार कर जाएगी. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 5वें दिन फिल्म ने अभी तक 7.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. ये शुरुआती आंकड़े है और फाइनल आंकड़े शाम तक अपडेट होगा.

किस दिन जाट की झोली में आए कितने करोड़

  • Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये

जाट की टोटल कलेक्शन- 47.75 करोड़ रुपये

जाट के बाद सनी देओल लाहौर 1947 और बॉर्डर 2 में आएंगे नजर

लाहौर 1947 में सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी नजर आएंगे. इसके अलावा उनके पास बॉर्डर 2 भी है, जिसका दर्शक इंतजार कर रहे हैं. इसमें दिलजीत दोसांझ, परमवीर चीमा और अहान शेट्टी होंगे.

यहां पढ़ें- Box Office Report: साउथ की इस फिल्म ने छीनी ‘जाट’ की बादशाहत, सनी देओल की फिल्म की कमाई रह गई आधी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >