Jaat Box Office Collection Day 18: सनी देओल की ‘जाट’ पर लगा ब्रेक, 18वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आई सामने

Jaat Box Office Collection Day 18: सनी देओल की फिल्म जाट की कमाई हर दिन घट रही है. 18वें दिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भारी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है. मूवी अभी तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू नहीं पाई.

Jaat Box Office Collection Day 18: निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म जाट में सनी देओल, बलदेव प्रताप सिंह के किरदार में दिखे. मूवी में विलेन बने रणदीप हुड्डा की हेकड़ी सनी ने निकाल दी. बड़े पर्दे पर सनी को देखते ही फैंस जोर-जोर से तालियां बजाने लगे थे. अब मूवी को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं. मूवी ने अपने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था. साथ ही इसने सलमान खान की फिल्म सिकंदर का गेम ओवर करवा दिया. अब जाट की कमाई में हर दिन गिरावट आने लगी है. आइए 18वें दिन का कलेक्शन यहां जानिए.

रविवार को जाट ने की इतनी कमाई

हाल ही में सनी देओल ने घोषणा की है कि जाट 2 भी आएगा. उन्होंने दर्शकों से वादा किया है कि जाट 2 की कहानी और भी दमदार और अच्छी होगी. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रविवार को 18वें दिन 2करोड़ रुपये कमाए. फिलहाल मूवी का नेट कलेक्शन अबतक 83.05 करोड़ रुपये हो गया है.

जाट का बज गया बैंड

  • Jaat Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 12- 2 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 14- 1.3 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 15- 1.19 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 16- 0.85 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 17- 1.36 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 18- 2 करोड़ रुपये

जाट की नेट कलेक्शन-  84.90 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें-  ‘एक दिन जब मैं उठूंगा और कोई …’ आलोचना पर खुलकर बोले अक्षय कुमार, कहा- ऑडियंस ही मालिक…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >