Jaat Box Office Collection Day 17: सनी देओल की ‘जाट’ का हुआ गेम ओवर, 17वें दिन की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

Jaat Box Office Collection Day 17: सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है. ‘जाट’ ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनाए रखी है, लेकिन 17वें दिन फिल्म का कलेक्शन थोड़ा कम रहा. फिल्म के 17वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं.

Jaat Box Office Collection Day 17: ‘गदर 2’ के बाद सनी देओल ‘जाट’ लेकर आए. एक्टर की ‘जाट’ भले ही ‘गदर 2’ के बाद उनकी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई हो, लेकिन इसे पूरी तरह हिट नहीं कहा जा सकता. गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर से अच्छा परफॉर्म किया है. अब रिलीज के 17वें दिन बाद जाट की हालत बॉक्स ऑफिस पर कैसी है, आपको बताते हैं.

17वें दिन की कमाई जान लगेगा झटका

सनी देओल, रणदीप हुड्डा की फिल्म जाट ने शुरुआत तगड़ी की, लेकिन फिर इसकी कमाई घटने लगी. अब तो इसकी कमाई करोड़ों में नहीं बल्कि लाखों में सिमट गई है. Sacnilk के मुताबिक, 17वें दिन फिल्म ने महज 1.25 करोड़ रुपये ही कमाए है. 100 करोड़ के क्लब में फिल्म की एंट्री नामुमकिन सी लग रही है. आने वाले दिनों में फिल्म को अजय देवगन की मूवी रेड 2 कड़ी टक्कर देगी. ऐसे में जाट का बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना बेहद मुश्किल है.

जाट का हुआ गेम ओवर

  • Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 12- 2 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 14- 1.3 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 15- 1.19 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 16- 0.85 करोड़ रुपये
  • Jaat Box Office Collection Day 17-1.25 करोड़ रुपये

जाट की टोटल कमाई- 82.85 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें-  Jaat Box Office Collection Day 16: सनी देओल की ‘जाट’ बनी सुपरहिट या हो गई स्लो? 16वें दिन की कमाई ने खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >