Jaat Box Office Collection Day 16: सनी देओल की ‘जाट’ बनी सुपरहिट या हो गई स्लो? 16वें दिन की कमाई ने खोला राज

Jaat Box Office Collection Day 16: जाट में सनी देओल और रणदीप हुड्डा मुख्य किरदार में हैं और फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है और इसके 16वें दिन के कलेक्शन का आंकड़ा आ गया है.

Jaat Box Office Collection Day 16: सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म जाट ने रिलीज के पहले दिन शानदार ओपनिंग की. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये की कमाई करके सभी को चौंका दिया था. दमदार एक्शन और कलाकारों की जबरदस्त परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी. गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज किया गया था. शुरुआती दिनों में फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. पहले हफ्ते की तगड़ी कमाई के बाद अब फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. ऐसा लग रहा है कि जाट अपने शुरुआती जोश को बरकरार नहीं रख पाई है. 16वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है.

16वें दिन जाट के कलेक्शन में आई गिरावट

सनी देओल की फिल्म जाट ने जहां शुरुआत में जबरदस्त कमाई की थी, वहीं अब 16वें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी कम हो गई. Sacnilk के मुताबिक, 16वें दिन फिल्म ने 0.90 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म की टोटल कमाई अबतक 80.76 करोड़ रुपये हो गई है. 100 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंचने के लिए फिल्म को आने वाले दिनों में तगड़ी कमाई करनी होगी. सनी की पिछली फिल्म गदर 2 थी, जिसने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

जाट की नेट कमाई

Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 12- 2 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 14- 1.3 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 15- 1.19 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 16-  0.90 करोड़ रुपये

जाट की टोटल कमाई- 81.65 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें- जाट बॉक्स ऑफिस किंग सनी देओल की ये 10 फिल्में कभी बड़े पर्दे तक नहीं पहुंच सकी, लिस्ट में नाम देखकर लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >