Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद Lahore 1947 में इस खूखांर विलेन से भिड़ेंगे सनी देओल, नाम उड़ाएगा होश

Jaat: जाट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल ने बिना देरी किए लाहौर 1947 की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म के सीन्स की झलक वह अक्सर फैंस संग शेयर करते हैं. जहां जाट में गदर 2 एक्टर रणदीप हुड्डा संग भिड़ते दिखाई दिए थे, वहीं राजकुमार संतोषी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में वह एक और खूखांर विलेन संग एक्शन सीक्वेंस करेंगे.

Jaat: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा है. हाल ही में गदर 2 एक्टर की जाट ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. अब वह देहरादून में बॉर्डर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं. अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से वह फैंस संग छोटी से छोटी अपडेट शेयर करते हैं. जहां जाट में एक्टर रणदीप हुड्डा संग भिड़ते नजर आए थे. वहीं आने वाले एक्शन ड्रामा में वह एक और खूखांर विलेन संग दो-दो हाथ करेंगे.

लाहौर 1947 में इस खूखांर विलेन संग भिड़ेंगे सनी देओल

राजकुमार संतोषी की ओर से निर्देशित और आमिर खान की ओर से निर्मित फिल्म में विलेन का रोल कोई और शख्स नहीं बल्कि अभिमन्यु सिंह निभा रहे हैं. उन्हें ‘अक्स’, ‘गुलाल’, ‘मॉम’, ‘सुर्यवंशी’, ‘बच्चन पांडे’ और L2 Empuraan जैसी फिल्मों में देखा गया है. विलेन के रोल में वह कई बार चमक चुके हैं. अब एक्टर सनी देओल संग एक्शन सीक्वेंस करते दिखाई देंगे.

आमिर खान ने सनी देओल को ऑफर की थी लाहौर 1947

सनी देओल ने न्यूज 18 के राइजिंग भारत समिट 2025 में बोलते हुए कहा, “जिस लाहौर नई देख्या एक नाटक है, जो कई सालों से हम कोशिश कर रहे थे बनाने की, लेकिन आर्थिक कमजोरी के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा था. आमिर पहले व्यक्ति थे, जो मेरे पास आए और कहा कि सनी मैं ये बनाना चाहता हूं. मैंने कहा क्यों नहीं, हम इस फिल्म को करने का इंतजार कर रहे थे. राजकुमार संतोषी और हम दोनों ने 3 फिल्में की हैं और फिर कई सालों से कुछ नहीं किया है. इसलिए इसे करने में मजा आएगा.”

लाहौर: 1947 के बारे में

लाहौर: 1947 असगर वजाहत के प्रसिद्ध नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नी’ पर आधारित है. कहानी एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विभाजन के दौरान लखनऊ से लाहौर चला जाता है और उसे एक हवेली आवंटित की जाती है, जिसे एक हिंदू परिवार ने छोड़ दिया है. हालांकि, कहानी तब एक जबरदस्त मोड़ लेती है, जब उन्हें पता चलता है कि हवेली में एक बूढ़ी हिंदू महिला रहती है, जो वहां से जाने से इनकार करती है.

यह भी पढ़ें- South OTT Releases: रेड 2 से भी मजेदार है साउथ की ये धांसू फिल्में, लिस्ट में 200 करोड़ी शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >