Jaat Opening Day Collection: ओपनिंग डे पर सनी देओल की फिल्म पर रेड मारेंगे अजय देवगन! रिलीज से पहले सामने आए कलेक्शन

Jaat Opening Day Collection: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'जाट' और अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' के ओपनिंग डे कलेक्शन सामने आ गए हैं, जिन्हें देखकर मालूम पड़ता है कि जाट पर अजय देवगन की फिल्म का खतरा बनने वाला है.

Jaat Opening Day Collection: सनी देओल की एक्शन-ड्रामा मूवी ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. फिल्म के निर्देशन की कमान गोपीचंद मालिनेनी ने संभाली है, जिसमें खूंखार अवतार में रणदीप हुड्डा खलनायक की भूमिका में हैं. जिस तरह फिल्म का हाइप दर्शकों में बना हुआ है, उसे देखकर मालूम पड़ता है कि फिल्म ने पहले दिन इस साल की रिलीज हुई बड़ी फिल्में छावा, सिकंदर, एल 2: एम्पुरान के रिकॉर्ड तोड़ देगी, लेकिन अब सामने आई पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सनी पाजी की फिल्म पर रेड पढ़ने वाली है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ और ‘जाट’ के ओपनिंग डे कलेक्शन सामने आ गए हैं. आइए बताते इसके बारे में सबकुछ.

जाट ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘रेड 2’ वैसे तो 1 मई को रिलीज होगी, लेकिन यह इससे पहले ही सनी देओल की ‘जाट’ के लिए खतरा बन गई है. हालांकि, भले दोनों की रिलीज के बीच बड़ा गैप है, लेकिन सामने आये पिंकविला की रिपोर्ट में दोनों फिल्मों के ओपनिंग डे आंकड़े बताए गए हैं. इसके मुताबिक, जाट पहले दिन 10 करोड़ तक की कमाई करने वाली ही. तो वहीं, अजय देवगन की ‘रेड 2’ का ओपनिंग डे कलेक्शन 13 करोड़ रुपए है. अगर यह आंकड़े सही निकलते हैं तो सनी देओल को और जोरों से फिल्म का प्रमोशन करना होगा. साथ ही नई स्ट्रेटेजी भी लगानी पड़ सकती है.

सनी देओल ने जाट की कमाई पर क्या कहा?

सनी देओल से जब हालिया इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्हें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कमाई पर क्या लगता है कि मूवी किस ब्रैकेट में कारोबार करेगी. क्या यह 200 करोड़ होगा, या 400 या 500 करोड़? इसपर एक्टर ने अपने जवाब में कहा, “अगर सच कहूं तो मुझे ब्रैकेट कभी समझ में आया ही नहीं. मेरी फिल्म गदर जब रिलीज होने वाली थी, तब नहीं पता था कि यह कितना कमाएगी. बस भरोसा था कि जो गदर के लवर्स हैं, वह मूवी देखने जरूर आएंगे. नंबर का रियल में मुझे कोई अंदाजा नहीं था. मैं आंकड़े देख रहा था, जो हर दिन बदल रहे थे. एक एजेंसी है, जो नंबर्स बताती है. वह मेरी फिल्म के बारे में कभी नहीं कुछ कहती.”

रेड 2 के बारे में…

अजय देवगन की ‘रेड 2’ का निर्देशन राज कुमार गुप्ता कर रहे हैं. यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन के साथ वाणी कपूर लीड रोल मेहैं. वहीं, फिल्म में इस बार खलनायक की भूमिका रितेश देशमुख निभा रहे हैं.

यह भी पढ़े: Sunny Deol ने जाट की रिलीज से पहले बॉलीवुड पर साधा निशाना, कहा- साउथ वाले हमें देखकर आगे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >