Jaat: 67 साल के सनी देओल ने जाट में खुद किए खतरनाक स्टंट, बोले- मैं जीवन को…

Jaat: सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में की है. अब वह एक्शन ड्रामा जाट में नजर आएंगे. मूवी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सनी पाजी जाट में सभी एक्शन सीन्स खुद परफॉर्म किया है. जी हां अभिनेता ने अब इस राज पर से पर्दा उठाया है.

Jaat: 67 साल की उम्र में सनी देओल साबित कर रहे हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है. 10 अप्रैल को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट रिलीज हो रही है, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करते दिखाई देंगे. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि एक्टर आज भी फिल्मों के एक्शन स्टंट खुद ही करते हैं. एक्टर ने खुलासा किया, “मैंने सभी नहीं सोचा है कि मैं कितना बूढ़ा हूं. मैं मूल रूप से एक स्पोर्ट्स मैन हूं और हमेशा से ही खेलों में रहा हूं, वेट ट्रेनिंग बाद में आई. मैं जीवन को खेलों की तरह लेता हूं, मैं बस ऐसा ही हूं.”

जाट के एक्शन सीन्स सनी देओल ने खुद किए परफॉर्म

सनी देओल ने फिल्म जाट में कथित तौर पर अपने सभी स्टंट खुद किए हैं. अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए कहा, “बचपन से ही हमें जल्दी उठने की आदत थी, अगर हम नहीं उठते, तो थप्पड़ पड़ते थे! इसलिए सुबह 5 या 6 बजे उठना एक आदत है. हम हमेशा से फिट रहने के पक्ष में रहते हैं. इसलिए फिल्म में भी जब कोई मारधाड़ वाले सीन होते हैं, तो इसे खुद ही करने का सोचता हूं.”

जाट के बाद किन फिल्मों में दिखेंगे सनी देओल

गदर 2 के रिकॉर्ड तोड़ सक्सेस के बाद जाट सनी देओल की पहली फिल्म है. रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह स्टारर यह मूवी जबरदस्त एक्शन, इमोशन और दमदार कहानी का वादा करती है. रिलीज से दो दिन पहले यानी 8 अप्रैल को इसके एडवांस बुकिंग शुरू होंगे. इसके बाद सनी देओल के पास आमिर खान और राजकुमार संतोषी की ‘लाहौर 1947’ से लेकर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ तक कई फिल्में हैं. रामायण में एक्टर हनुमान की भूमिका निभाएंगे. वे अनुराग सिंह की ओर से निर्देशित बॉर्डर 2 में मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी की भूमिका भी निभाएंगे.

यह भी पढ़ें- Sikandar के फ्लॉप होते ही सलमान खान की ये फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक, आमिर खान संग होगा सुपरहिट कॉम्बो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >