Main Vaapas Aaunga: ‘किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं…’, फिल्म में नसीरुद्दीन शाह की परफॉर्मेंस पर बोले इम्तियाज अली

Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली ने अपनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नसीरुद्दीन शाह के एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. 95 साल के सिख बुजुर्ग के किरदार में उनके शानदार परफॉर्मेंस को लेकर डायरेक्टर ने उन्हें देश का सबसे बेहतरीन एक्टर बताया.

Main Vaapas Aaunga: 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ इन दिनों चर्चा में है. यह फिल्म प्यार, पुरानी यादों और भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दर्द को दिखाती है. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह एक 95 साल के सिख बुजुर्ग के किरदार में नजर आए हैं, जो डिमेंशिया से जूझ रहे हैं.

हाल ही में फिल्म की रिलीज के बाद इम्तियाज अली ने एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह की जमकर तारीफ की और फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं.

नसीरुद्दीन शाह को बताया देश का सबसे बेहतरीन एक्टर

NDTV को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में इम्तियाज अली ने कहा कि नसीरुद्दीन शाह को अपनी एक्टिंग साबित करने के लिए किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह पहले से ही देश के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं. उन्होंने बताया कि नसीरुद्दीन शाह ने यह फिल्म इसलिए स्वीकार की क्योंकि उन्हें उनकी पिछली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ और उसमें दिलजीत दोसांझ का काम पसंद आया था.

इम्तियाज के मुताबिक, इतने सालों तक एक्टिंग करने के बाद भी नसीरुद्दीन शाह का जुनून जरा भी कम नहीं हुआ है. यही वजह है कि वह आज भी हर किरदार को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म में दर्शकों को पहली बार नसीरुद्दीन शाह सिख के किरदार और पगड़ी वाले लुक में देखने को मिलेंगे, जिसमें वह काफी अच्छे लग रहे हैं.

क्या है फिल्म की कहानी और क्यों है यह खास?

इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के पोते का रोल दिलजीत दोसांझ ने निभाया है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक दादाजी अपनी पुरानी यादों में खोए रहते हैं और उनका पोता उनकी बातों को समझने की कोशिश करता है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ वेदांग रैना, शरवरी और राजत कपूर जैसे कई कलाकार हैं.

इम्तियाज अली ने कहा कि आज जब दुनिया में हर तरफ लड़ाई-झगड़ा और दुख है, ऐसे समय में यह फिल्म लोगों के दिलों में प्यार और उम्मीद जगाने का काम करेगी.

यह भी पढ़ें: Peddi की सफलता के बीच पिता चिरंजीवी ने ‘दंगल’ से की फिल्म की तुलना, बोले- राम चरण मुझसे आगे निकल गए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >