Imran Khan Birthday: सिर्फ 6 साल की उम्र में इस चाइल्ड आर्टिस्ट ने किया जूही चावला को प्रपोज, फिर मामा आमिर खान…

Imran Khan Birthday: मेरे ब्रदर की दुल्हन, कट्टी बट्टी फिल्मों के लिए पॉपुलर एक्टर इमरान खान आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर आइए उनके करियर पर एक नजर डालते हैं.

Imran Khan Birthday: ‘जाने तू या जाने ना’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर इमरान खान काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर है. हालांकि, उनको लेकर काफी समय से चर्चा थी कि वह फिर से अपना कमबैक करने वाले हैं, लेकिन एक्टर ने अब तक इन खबरों पर कोई मुहर नहीं लगाई है. आज 13 दिसंबर 2025 के दिन वह अपना 41 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर लिए उनके बारे में कुछ दिलचस्प किस्से आपको बताते हैं.

आमिर खान की फिल्म से किया डेब्यू

13 जनवरी साल 1983 को अमेरिका में जन्मे इमरान खान ने अपने मामा आमिर खान की फिल्म ‘कयामनत से कयामनत तक’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था. इसके बाद ‘जो जीता वही सिकंदर’ में भी नजर आए थे, लेकिन उन्हें असली पहचान जेनेलिया देशमुख के साथ फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से मिली, जिसमें वह लीड एक्टर के रूप में थे.

6 साल की उम्र में जूही चावला को किया प्रपोज

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान सुपरस्टार आमिर खान के भांजे हैं. फिल्मों में वह जितने चुलबुले नजर आते हैं, ठीक वैसे ही वह असल जिंदगी में भी हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कुछ साल पहले उनके जन्मदिन के मौके पर 90s के मशहूर एक्ट्रेस जूही चावला ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके मुताबिक इमरान ने एक्ट्रेस को सिर्फ 6 साल की उम्र में प्रपोज कर दिया था. जूही चावला ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर इमरान खान की एक बचपन की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘इमरान ने 6 साल की उम्र में मुझे प्रपोज किया था..!!!! हीरे की पहचान तब से है उसमें..!!!! मेरे अब तक के सबसे कम उम्र के प्रेमी को जन्मदिन की बधाई..!!!! आपके लिए 100 पेड़ इमरान….’

इमरान खान की आखिरी फिल्म

इमरान खान ने ‘जाने तू… या जाने ना’ के बाद ‘लक’, ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘डेल्ही बेली’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ और ‘एक मैं और एक तू’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. वहीं, आखिरी बार वह कंगना रनौत के साथ रोम-कॉम फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में नजर आए थे. इसके बाद एक्टर ने बड़े परदे से दुरी बना ली थी. हांलाकि, एक्टिंग के बाद एक्टर ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया. साल 2018 में उनकी एक शॉर्ट फिल्म ‘मिशन मार्स’ आई, जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फिर एक्टर ने बड़े परदे से दूरी बना ली.

यह भी पढ़े: Arun Govil Birthday: जब ‘राम’ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल से हुई ऐसी भूल, उठाना पड़ा स्टारडम का भारी खामियाजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >