Ileana D’Cruz Pregnant: एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज बिना शादी के ही बनने जा रहीं मां, फैंस ने पूछा- पापा कौन है?

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज मां बनने वाली है. एक्ट्रेस ने दो फोटो शेयर किया है. पहली तसवीर में एक एक छोटे बच्चे की टीशर्ट है, जिसपर लिखा है, अब एडवेंचर शुरू होने वाला है. इस पोस्ट पर यूजर कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है.

Ileana D’Cruz Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) अपनी तसवीरों और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है. ‘बर्फी’ फेम एक्ट्रेस ने सुबह-सुबह एक पोस्ट कर अपने चाहने वालों को गुडन्यूज दे दिया. एक्ट्रेस पहली बार मां बनने वाली है. उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में ऐलान किया है. पोस्ट सामने आते ही यूजर्स इसपर ताबड़तोड़ कमेंट करने लगे है.

मां बनने वाली है इलियाना डिक्रूज 

इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर किया है. पहली तसवीर में एक एक छोटे बच्चे की टीशर्ट है, जिसपर लिखा है, अब एडवेंचर शुरू होने वाला है. दूसरी तसवीर में एक लॉकेट है, जिसपर मम्मा लिखा हुआ है. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, जल्द आ रहा है. मेरी नन्ही जान आपसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती.

इलियाना डिक्रूज के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे है. साथ ही कई यूजर्स कमेंट में होने वाले बच्चे के पिता के बारे में पूछ रहे है. एक यूजर ने लिखा, आपकी शादी कब हुई. एक यूजर ने लिखा, पापा कौन है. एक यूजर ने लिखा, बधाई. बता दें कि एक्ट्रेस शादीशुदा नहीं है. कुछ समय पहले एक्ट्रेस के कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ डेटिंग की अफवाह थी. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दोनों रिलेशनशिप में थे. हालांकि इसपर दोनों में से किसी ने कुछ कंफर्म नहीं किया.

Also Read: Gadar 2: बेहद हसीन हैं तारा सिंह की बहू, बोल्डनेस में सास सकीना को देती हैं कड़ी टक्कर, PICS

आखिरी बार में फिल्म में आई थी नजर

वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो इलियाना को आखिरी बार अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘द बिग बुल’ में देखा गया था. इसके अलावा रणदीप हुड्डा के साथ उन्होंने अपनी फिल्म ‘अनफेयर एंड लवली’ की शूटिंग पूरी कर ली है. इसके अलावा इलियाना हाल ही में गोल्डकार्ट्ज, बादशाह द्वारा गाए गए एक म्यूजिक वीडियो सब गजब में नजर आई थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >