Ikkis Box Office Collection: 9वें दिन हिट या मिस? अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ पर टिकी उम्मीदें

Ikkis Box Office Collection: फिल्म ‘इक्कीस’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कम हो गई है. फिल्म 1 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. चलिए आपको अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म का डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट बताते हैं.

Ikkis Box Office Collection: श्रीराम राघवन निर्देशित ‘इक्कीस’ में धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा मुख्य किरदार में दिखे हैं. फिल्म 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म कछुए की चाल से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है. फिल्म पहले दिन से ही स्लो मोशन में कमाई कर रही है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की वजह से भी फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है. आज प्रभास, संजय दत्त, बोमन ईरानी स्टारर मूवी ‘द राजा साब’ रिलीज हो गई है. ऐसे में मूवी के कलेक्शन पर और असर पड़ेगा. फिलहाल आपको इक्कीस के 9वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

‘इक्कीस’ ने 9वें दिन कितना कमाया?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 9वें दिन ‘इक्कीस’ ने 0.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.64 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि शाम तक कलेक्शन में इजाफा हो सकता है. फिल्म को अब प्रभास की मूवी द राजा साब देगी. उम्मीद जताई जा रही कि प्रभास की मूवी से ‘इक्कीस’ को कड़ा मुकाबला मिलेगा.

‘इक्कीस’ का कलेक्शन रिपोर्ट

  • Ikkis Box Office Collection Day 1: 7 करोड़ रुपये
  • Ikkis Box Office Collection Day 2: 3.5 करोड़ रुपये
  • Ikkis Box Office Collection Day 3: 4.65 करोड़ रुपये
  • Ikkis Box Office Collection Day 4: 5 करोड़ रुपये
  • Ikkis Box Office Collection Day 5: 1.35 करोड़ रुपये
  • Ikkis Box Office Collection Day 6: 1.6 करोड़ रुपये
  • Ikkis Box Office Collection Day 7: 1.15 करोड़ रुपये
  • Ikkis Box Office Collection Day 8: 1.35 करोड़ रुपये
  • Ikkis Box Office Collection Day 9: 0.04 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Ikkis Box Office Total Collection: 25.46 करोड़ रुपये

धर्मेंद्र को लेकर क्या कहा जयदीप अहलावत ने?

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की ‘इक्कीस’ आखिरी फिल्म है. मूवी में धर्मेंद्र के साथ जयदीप अहलावत ने स्क्रीन शेयर किया था. ईटाइम्स से बातचीत में एक्टर ने धर्मेंद्र के निधन पर बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि पूरे देश में सभी सिनेमा प्रेमियों में, ऐसा कोई नहीं था जिसे बुरा न लगा हो. इक्कीस के प्रमोशन के दौरान मुझे एक खालीपन महसूस हुआ. काश वह इन सभी प्रमोशन्स में होते. उन्हें हमारे साथ यह फिल्म देखने के लिए अपना काम देखने के लिए होना चाहिए था.”

यह भी पढ़ें- The Raja Saab X Review: प्रभास की फिल्म का रिव्यू आया सामने, नेटिजन्स ने मूवी को लेकर X पर क्या कहा, जानें हिट हुई या फुस्स?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >