Ikkis Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘इक्कीस’ का हाल, कमाई में आई उछाल या गिरावट?

Ikkis Box Office Collection Day 3: लेटेस्ट फिल्म ‘इक्कीस’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है. इस मूवी से अगस्त्य नंदा से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है. फिल्म ने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया है. तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है.

Ikkis Box Office Collection Day 3: श्रीराम राघवन की लेटेस्ट फिल्म ‘इक्कीस’ साल 2026 के शुरुआत में रिलीज हुई. ये एक वॉर ड्रामा है जिसमें अगस्त्य नंदा ने सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया हैं. अगस्त्य ने दमदार एक्टिंग की है और ऐसा लग नहीं रहा कि ये उनकी डेब्यू फिल्म है. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र फिल्म में उनके पिता के रोल में दिखे हैं. फिल्म का हिस्सा विवान शाह और जयदीप अहलावत भी हैं. मूवी ने सिंगल डिजिट में ओपनिंग की थी और अब तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

‘इक्कीस’ का तीसरे दिन का कलेक्शन

साल 2026 की पहली थिएट्रिकल रिलीज फिल्म ‘इक्कीस’ है. फिल्म ने धीमी शुरुआत की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये अर्ली नंबर्स है और शाम तक टोटल नंबर्स आ जाएंगे. नेट कलेक्शन मूवी ने 10.51 करोड़ रुपये का किया है.

सिमर भाटिया का पोस्ट

‘इक्कीस’ की एक्ट्रेस सिमर भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की टीम के साथ कुछ तसवीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, मेरे डायरेक्टर श्रीराम राघवन आपके ज़रिए सिनेमा की दुनिया में आना मेरे लिए सम्मान की बात है. आपकी नरमी, सब्र और कहानी कहने के प्यार के लिए धन्यवाद. वह जुनून मैं आगे लेकर जाऊंगी. एग्गी, मैं तुम्हें बहुत पसंद करने लगी हूं. तुम इस फिल्म में सच में कमाल के हो. मैं इंतजार नहीं कर सकती कि दुनिया तुम्हारे जरिए 2/लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की महानता देखे. इस सफर को साझा महसूस कराने के लिए धन्यवाद कभी अकेलापन महसूस नहीं हुआ. इक्कीस की पूरी टीम को. कैमरे के पीछे वाले लोग, जिन्होंने फिल्म की दुनिया को आकार दिया, टेक्नीशियन, वे लोग जिन्होंने तय किया कि मैं कौन सा सिलुएट पहनूंगी, कौन सा कपड़ा पहनूंगी और मेरे चेहरे पर बालों की कौन सी लट होगी.

यह भी पढ़ें- Ikkis Box Office Collection Day 2: ‘धुरंधर’ के सामने दूसरे दिन अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने दिखाया दम या रही फुस्स? कलेक्शन ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >