Ikka First Review: सनी देओल ने कोर्टरूम में मचाया धमाल, अक्षय खन्ना की एक्टिंग ने लूटी महफिल, फर्स्ट रिव्यू में मिले 4.5 स्टार

सनी देओल की कोर्टरूम लीगल थ्रिलर 'इक्का' अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. फिल्म क्रिटिक कुलदीप गढ़वी ने इसे 5 में से 4.5 स्टार दिए हैं.

Ikka: सनी देओल की फिल्म 'इक्का' आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. यह एक कोर्टरूम लीगल थ्रिलर बताई जा रही है, जिसका निर्देशन और निर्माण सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है. फिल्म में सनी के साथ अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख अहम भूमिकाओं में हैं. इसका पहला रिव्यू भी सामने आ गया है.

Ikka First Review: कुलदीप गढ़वी ने दिए 4.5 स्टार

फिल्म क्रिटिक बने कुलदीप गढ़वी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया. उन्होंने 'इक्का' को 5 में से 4.5 स्टार दिए. उनके मुताबिक, "मैंने 'इक्का' की स्क्रीनिंग देखी और यह शुरुआत से आखिर तक बांधे रखने वाला शानदार अनुभव रहा. 2 घंटे 19 मिनट लंबी यह फिल्म कहीं भी बोर नहीं करती. आल्थिया कौशल और मयंक तिवारी की लिखी कहानी अपराधबोध, नैतिकता, न्याय और इंसान के जमीर जैसे विषयों को बेहद प्रभावशाली ढंग से सामने लाती है. कोर्टरूम में होने वाली हर बहस और हर खुलासा मनोवैज्ञानिक तनाव से भरपूर है, जिससे हर सीन का असर और बढ़ जाता है."

Performance Review: सनी देओल और अक्षय खन्ना की एक्टिंग बनी सबसे बड़ी ताकत

कुलदीप गढ़वी ने सनी देओल की जमकर तारीफ करते हुए कहा, "सनी देओल ने हाल के सालों की अपनी सबसे परिपक्व और संयमित परफॉर्मेंस दी है. कोर्टरूम के हर सीन में उन्होंने अपने दमदार अभिनय, भावनाओं और आत्मविश्वास से पूरी तरह पकड़ बनाए रखी है. अक्षय कमाल के हैं. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, संवाद बोलने का अंदाज और उनकी गंभीरता हर सीन को अगले स्तर पर पहुंचा देती है.. तिलोत्तमा शोम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह आज की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में क्यों गिनी जाती हैं. उनका अभिनय बेहद संतुलित, सहज और प्रभावशाली है. दीया मिर्जा फिल्म की कहानी में गर्मजोशी और भावनात्मक गहराई जोड़ती हैं."

Direction Review: निर्देशन ने बढ़ाया रोमांच

कुलदीप गढ़वी का मानना है कि निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने कोर्टरूम ड्रामा को बेहद संतुलित तरीके से संभाला है. उन्होंने कहा, "फिल्म की रफ्तार पूरे समय बनी रहती है. सस्पेंस अंत तक बरकरार रहता है और हर अगले मोड़ के साथ भावनात्मक दांव और बड़े होते जाते हैं." रिव्यू के आखिर में उन्होंने दर्शकों को सलाह दी, "अगर आपको कोर्टरूम ड्रामा, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और दमदार अभिनय वाली फिल्में पसंद हैं, तो नेटफ्लिक्स पर 'इक्का' जरूर देखनी चाहिए."


ये भी पढ़ें: अक्षय खन्ना क्यों चाहते थे सनी देओल से पहले सेट पर पहुंचना? ‘इक्का’ डायरेक्टर ने बताया राज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >