Ibrahim Ali Khan ने पलक तिवारी को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह प्यारी है, लेकिन बस…

Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान को लेकर चर्चा है कि एक्टर पलक तिवारी को डेट कर रहे हैं. दोनों को कई बार एक साथ घूमते स्पॉट किया जाता है. कई बार तो वे चेहरा छिपाकर निकलने की कोशिश तक करते हैं. अब सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे ने डेटिंग रूमर्स पर रिएक्ट किया और कहा कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

Ibrahim Ali Khan: सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान अपनी स्मार्टनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म नादानियां से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. इसमें उनकी जोड़ी खुशी कपूर के साथ बनी थी. हालांकि पर्सनल लाइफ में एक्टर का नाम श्वेता तिवारी की बेटी पलक संग जुड़ता है. दोनों को अक्सर डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है. अब स्टारकिड ने इन डेटिंग रूमर्स पर रिएक्ट किया है.

क्या पलक तिवारी को डेट कर रहे हैं इब्राहिम अली खान

इब्राहिम अली खान ने एक इंटरव्यू में पलक को अपनी अच्छी दोस्त बताया. उन्होंने कहा, “वह एक अच्छी दोस्त है. हां, वह प्यारी है. बस इतना ही.” सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में, बिजली बिजली एक्ट्रेस ने भी इब्राहिम को अच्छा दोस्त ही बताया था. उन्होंने कहा, “हम बस बाहर गए थे, और हमने फोटो खिंचवाया. यह वहीं खत्म होता है. बस इतना ही.

पलक तिवारी की डेटिंग रूमर्स पर क्या बोली श्वेता तिवारी

दिसंबर 2024 में पलक की मां, अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने भी अपनी बेटी की डेटिंग अफवाहों पर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा, “अफवाहें अब मुझे परेशान नहीं करतीं, इन सभी वर्षों में मैंने महसूस किया है कि लोगों की याददाश्त केवल 4 घंटे तक ही रहती है. इसके बाद वे खबर भूल जाएंगे, तो परेशान क्यों होना? अफवाहों के अनुसार, मेरी बेटी हर तीसरे लड़के को डेट कर रही है, और मैं हर साल शादी कर रही हूं. इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की डेटिंग रूमर्स ने पहली बार साल 2022 में सुर्खियां बटोरीं, जब उन्हें पपराजी ने एक साथ देखा. बाद में, उन्हें मुंबई में एक कॉन्सर्ट में भी साथ देखा गया था, जिसके बाद नेटिजन्स को विश्वास हो गया कि दोनों डेट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Kesari 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >