हीरो इमेज से परेशान हुए Hrithik Roshan, दिल का दर्द किया बयां, बोले- दुख की बात है

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने सालों बाद खुलासा किया कि फिल्मों में वह किस तरह का रोल करना चाहते हैं. एफिल टॉवर की खूबसूरत रोशनी के सामने एक सेल्फी शेयर करते हुए एक्टर ने अपना दर्द जाहिर किया.

Hrithik Roshan: बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार ऋतिक रोशन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने हलचल मचा दी है. दरअसल ऋतिक इन दिनों पेरिस में हैं. उन्होंने एफिल टॉवर की खूबसूरत रोशनी के सामने एक सेल्फी शेयर की और लिखा, ”अभी-अभी मुझसे पूछा गया कि मैं किस तरह का रोल ढूंढ रहा हूं. जब मुझे खुद अपना रोल याद आया तो मैं हैरान रह गया.”

पॉजिटिव रोल करके तंग आ गए हैं ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने पोस्ट में आगे लिखा, ”क्या आपको ‘लक बाय चांस’ का जफर याद है? वही रोल… मैं वैसा रोल तुरंत कर लूंगा, लेकिन निर्देशक मुझे सिर्फ पॉजिटिव और हीरो इमेज में देखना चाहते हैं. दुख की बात है.” ऋतिक की इस बात पर निर्देशक जोया अख्तर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा कि इसपर एक कॉफी मीटिंग होनी चाहिए.

लक बाय चांस के बारे में

साल 2009 में रिलीज हुई ‘लक बाय चांस’ जोया अख्तर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी. इस फिल्म में फरहान अख्तर और कोंकणा सेन शर्मा लीड रोल में थे. वहीं ऋतिक रोशन ने जफर खान का किरदार निभाया था. अगर ऋतिक के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में हीरो की भूमिका निभाई है. चाहे कहानी कितनी भी इटेंस हो, अंत पॉजिटिव ही होता था.

किस फिल्म में नजर आएंगे ऋतिक रोशन

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक की पिछली रिलीज ‘वॉर 2’ रही, जिसमें उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ काम किया. वहीं इन दिनों वह ‘कृष 4’ पर काम कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए वह पहली बार निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर राम चरण की फिल्म ने मचाया गदर, कलेक्शन जान हो जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >