Hrithik Roshan: ‘एक्टिंग समझने में 25 साल लग गए…’, रियाद में मिले जॉय अवार्ड्स पर बोले ऋतिक रोशन

Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पुरे होने पर रियाद में जॉय अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया. इस दौरान अभिनेता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कई बातें की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पुरे हो चुके हैं. एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग, दमदार डांस मूव्स और बेहतरीन लुक्स से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. एक्टर को उनके सिनेमा में योगदान के लिए रियाद में जॉय अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया. इस दौरान अभिनेता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें एक्टिंग समझने में 25 साल लग गए. ऐसे में आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है.

ऋतिक रोशन ने जाहिर की खुशी

ऋतिक रोशन ने अवॉर्ड को स्वीकार करते हुए कहा, “धन्यवाद. धन्यवाद, रियाद. धन्यवाद, जॉय अवार्ड्स. मुझे यहां इंवाइट करने के लिए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को मेरा धन्यवाद. महामहिम, आप एक दूरदर्शी व्यक्ति हैं और हम सभी के लिए इस शानदार शाम को बनाने के लिए आपका धन्यवाद. मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं. मैं प्रोत्साहित हूं. मेरा मतलब है, देखिए मैं किसके साथ हूं.”

एक्टिंग समझने में लगे 25 साल

ऋतिक रोशन ने आगे कहा, “यहां महान दिग्गजों के बीच मुझे यह अवॉर्ड मिला है. 25 साल हो गए हैं. यह एक लंबा समय लगता है, लेकिन मुझे यह समझने में 25 साल लग गए कि अभिनय वास्तव में क्या है. अब मैं एक अभिनेता के रूप में अपनी उड़ान भरने के लिए तैयार महसूस कर रहा हूं. इसलिए मैं इसे अपने दिल में मौजूद उम्मीद और अगले 25 सालों के वादे के प्रतीक के रूप में लेता हूं. उम्मीद है कि अगर मैं वापस आता हूं, तो मैं इस तरह के सम्मानों के लिए थोड़ा और योग्य महसूस करूंगा.”

इस फिल्म से हुई करियर की शुरुआत

ऋतिक रोशन ने साल 2000 में आई एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता राकेश रोशन ने किया था, जिसमें अनुपम खेर, मोहनीश बहल, दिलीप ताहिल और आशीष विद्यार्थी भी अहम भूमिका में थे. फिल्म को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला था और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ न्यू कमर एक्टर और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था.

यह भी पढ़े: Asha Bhosle: 91 की उम्र में आशा भोसले ने किया ‘तौबा तौबा’ पर डांस, फैंस बोलें- उम्र की कोई सीमा…, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >