Housefull 5 Trailer: 3 जॉली, एक प्रॉपर्टी और ढेर सारी हंसी का धमाका, हाउसफुल 5 ट्रेलर से शुरू हुआ कॉमेडी का खूनी खेल

Housefull 5 Trailer: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें इस बार हंसी के साथ मर्डर मिस्ट्री का ट्विस्ट, तीन जॉली और एक प्रॉपर्टी को लेकर क्रूज पर जबरदस्त धमाल मचने वाला है. ऐसे में जानें रिलीज डेट और स्टार कास्ट.

Housefull 5 Trailer: अक्षय कुमार स्टारर बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शुमार ‘हाउसफुल’ एक बार फिर नई कहानी के साथ दर्शकों को हंसी के ठहाके लगाने आ रहा है. लेकिन इस बार एक ट्विस्ट के साथ. फिल्म में इस बार क्रूज पर एक मर्डर मिस्ट्री भी सुलझाई जायेगी, जिसके लिए एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन-तीन जॉली का नाम है, जो पहले तो प्रॉपर्टी के लालच में सामने आते हैं. अब आप सोच रहे हैं कि आखिर कौन जॉली, कैसी प्रॉपर्टी और किसका मर्डर? तो आइये साजिद नाडियाडवाला की निर्मित और तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर पर एक नजर डालते हैं, जो आपको एक अलग दुनिया में ले जाती है.

यहां देखें ट्रेलर:

कैसा है ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर?

‘हाउसफुल 5’ का मजेदार ट्रेलर आ चुका है, जिसमें एक्शन, मसाला और कॉमिक टाइमिंग से लेकर सबकुछ भरपूर देखने को मिल रहा है. ट्रेलर की शुरुआत होती है रणजीत के जन्मदिन पर अपनी प्रॉपर्टी के हिस्सेदार के नाम का खुलासा करने से. जिसमें वह अपने बेटे जॉली के नाम पर पूरी वसीहत करता है. फिर क्या था करोड़ों की प्रॉपर्टी के लालच में एक नहीं, बल्कि तीन-तीन जॉली वहां आ जाते हैं.

यह सबकुछ एक क्रूज पर हो रहा होता है और इसी बीच तीनो जॉली (रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन) की गर्लफ्रेंड्स (जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा) भी एक्सचेंज हो जाती हैं. इसके बाद फिर तीनों जॉली को ड्रग के जुर्म में अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ जेल में डाल दिया जाता है. साथ ही एक मर्डर की खबर भी सामने आती है, जिसके बाद शुरू होता है कॉमेडी का खुनी खेल.

हाउसफुल 5 की रिलीज डेट और स्टार कास्ट

हाउसफुल 5 में मल्टी स्टारर टीम देखने को मिलने वाली है, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज, नर्गित फाकरी, सोनम बाजवा, बॉबी देओल, श्रेयस तलपड़े, चित्रांगदा सिंह, जॉनी लीवर, चंकी पांडे और नाना पाटेकर समेत कई शानदार स्टार्स नजर आने वाले है. फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में बवाल मचाने आ रही है.

यह भी पढ़े: Thudaram OTT Release: ‘एल 2 एम्पुरान’ के बाद 200 करोड़ी ‘थुडारम’ ओटीटी पर, पढ़े कब और कहां करें स्ट्रीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >