अगर हॉरर फिल्मों का नाम सुनते ही आपकी एक्साइटमेंट बढ़ जाती है और आप हर वीकेंड कुछ नया देखने की तलाश में रहते हैं, तो जियोहॉटस्टार आपके लिए शानदार ऑप्शन लेकर आया है. प्लेटफॉर्म पर हाल ही में कई नई हॉरर फिल्में शामिल हुई हैं, जिनमें डर, सस्पेंस, सुपरनैचुरल ट्विस्ट और थ्रिल का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.
ईशा (Isha)
यह तेलुगु हॉरर-थ्रिलर चार दोस्तों की कहानी दिखाती है, जो अपने यूट्यूब चैनल के लिए पैरानॉर्मल घटनाओं की पड़ताल करते हैं. लेकिन सच की तलाश उन्हें ऐसी खौफनाक ताकत के सामने ला खड़ा करती है, जहां से निकलना आसान नहीं होता.
तव्वई (Tavvai)
'तव्वई' एक ऐसे गांव की कहानी है, जो सालों से एक खतरनाक श्राप की वजह से दहशत में जी रहा है. गांव पर मंडरा रहे इस खतरे को खत्म करने के लिए एक शख्स आगे आता है और बुरी ताकत से मुकाबला करता है.
प्ले डेड (Play Dead)
फिल्म की कहानी एक मेडिकल स्टूडेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने भाई की मदद करने के लिए बेहद जोखिम भरा फैसला लेती है. वह खुद को मृत साबित कर मॉर्चरी तक पहुंचती है, लेकिन वहां उसके सामने ऐसा खौफनाक सच आता है, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी.
टुगेदर (Together)
अगर आपको सुपरनैचुरल और साइकोलॉजिकल हॉरर पसंद है, तो 'टुगेदर' आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए. फिल्म एक कपल की कहानी दिखाती है, जो नई शुरुआत की उम्मीद में शहर छोड़कर गांव पहुंचता है, लेकिन एक रहस्यमयी गुफा में जाने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. दोनों के साथ ऐसी अजीब घटनाएं होने लगती हैं. उन्हें एक खतरनाक श्राप का सामना करना पड़ता है.
स्पीड डेमन (Speed Demon)
'स्पीड डेमन' सुपरनैचुरल हॉरर और एक्शन का मेल है. कहानी सिस्टर लू नाम की एक नन पर आधारित है, जो ट्रेन में सफर कर रही होती है. अचानक एक दुष्ट आत्मा यात्री पर कब्जा कर लेती है और पूरी ट्रेन में अफरा-तफरी मच जाती है. अब सिस्टर लू सभी यात्रियों की जान बचाने की कोशिश करती है.
ये भी पढ़ें: 'द अलायंस' से 'करुप्पु' तक, अमेजन प्राइम वीडियो पर देखे जा रहे हैं ये 10 फिल्में और सीरीज, आपने कौन-कौन सी देखी?
ये भी पढ़ें: Prathichaya OTT Release: पॉलिटिक्स, साजिश और बदले की कहानी, OTT पर आ रही ‘प्रथीचया’
