Hina Khan: कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ डेट पर निकलीं हिना,फैंस ने कहा- शेर खान अपने पार्टनर..., VIDEO

Hina Khan: एक्ट्रेस एक्ट्रेस हिना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हर जगह छाया हुआ है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ हाथ में हाथ डाले डेट नाईट पर जाते हुए स्पॉट हुई हैं.

Hina Khan: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस एक्ट्रेस हिना ने हाल ही में कैंसर से जंग लड़ने के बीच अपनी डिजिटल सीरीज ‘गृह लक्ष्मी’ से दमदार वापसी की थी. इस सीरीज में एक्ट्रेस एक हाउसवाइफ और ड्रग माफिया का किरदार निभा रही हैं. दर्शक भी लंबे समय बाद अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को स्क्रीन पर एक्टिंग करता देख काफी खुश हैं, जिसके बाद ये बात तो साफ है कि वह किसी भी कठिन परिस्तिथि में हार नहीं मानती हैं. इसी बीच अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी रॉकी जयसवाल के साथ डिनर डेट पर नजर आई हैं. उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी को भी एक साथ कई पोज दिए और कहा, ‘हम दोनों साथ रहते हैं, बस बाहर कम ही निकलते हैं.’ अब एक्ट्रेस की इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘शेर खान अपने पार्टनर के साथ काफी खुश लग रही हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘ऐसे ही स्ट्रांग और खुश रहो.’ एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने कैंसर जर्नी पर बात करते हुए कहा था कि ‘मैंने अपनी कैंसर जर्नी के दौरान काम किया है. मैंने कैंसर की बीमारी को सहज, सामान्य करने की कोशिश की है. जब से मेरी कीमोथेरेपी शुरू हुई है तब से मैं काम कर रही हूं, शूटिंग कर रही हूं, ट्रैवल कर रही हूं. मैंने अपना रैंप वॉक किया. यही नहीं मैंने इंटरव्यू दिए हैं. अगर मेरा शरीर अनुमति देता है, तो मैं काम करूंगी.’

यह भी पढ़े: Rashmika Mandanna: एयरपोर्ट पर लंगड़ाते हुए दिखीं पुष्पा की श्रीवल्ली, फैंस परेशान, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >