Hina Khan Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं हिना खान, रॉयल है लाइफस्टाइल, जानें नेटवर्थ

Hina Khan Net Worth: हिना खान अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस बिग बॉस से लेकर खतरों के खिलाड़ी और कई सीरियल्स में दिखाई दी. कुछ समय पहले उन्हें ब्रेस्ट कैंसर भी हो गया था. जिससे उन्होंने शेर की तरह फाइट की. आइये जानते हैं अपने करियर में हिना खान ने कितनी संपत्ति बनाई है.

Hina Khan Net Worth: ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा कहें या फिर शेर खान, हिना को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है. एक्ट्रेस ने अपनी ग्लैमरस अदाएं और बेहतरीन काम से सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग बनाई है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हिना आज एक आलीशान लाइफस्टाइल जीती हैं. आइये एक नजर उनकी नेटवर्थ पर डालते हैं.

कितने करोड़ की मालकिन हैं हिना खान

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 50 करोड़ है. कथित तौर पर वह प्रति माह लगभग 35 लाख कमाती हैं. वह न केवल अपने एक्टिंग करियर के जरिए, बल्कि सोशल मीडिया पेज, ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी कमाई करती हैं. टेलीविजन शो के लिए, वह प्रति एपिसोड 1.5 से 2 लाख के बीच चार्ज करती हैं.

इन कारों की मालकिन हैं हिना खान

शानदार कारों के लिए हिना का प्यार किसी से छुपा नहीं है. उनकी बेशकीमती चीजों में एक स्टाइलिश ऑडी A4, एक रेनॉल्ट ट्राइबर और शानदार BMW 5 सीरीज शामिल हैं.

हिना खान के बारे में

हिना खान का जन्म 2 अक्टूबर 1987 को श्रीनगर के जम्मू और कश्मीर में एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार में हुआ था. उन्होंने लखनऊ के सीएमएस मोंटेसरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. इसके बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में एडमिशन लिया, जहां उन्होंने कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. हिना बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए कर्नल सेंट्रल एकेडमी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट भी जा चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- Kesari 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >