Hera Pheri 3: प्रियदर्शन ने हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Hera Pheri 3: फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ लंबे समय से चर्चा में है. अक्षय, परेश और सुनील की तिकड़ी फैंस की फेवरेट रही है. हाल ही में परेश रावल के फिल्म छोड़ने की खबरों से फैंस उदास थे, लेकिन अब उन्होंने वापसी का इशारा दिया है. इस बीच डायरेक्टर प्रियदर्शन ने उन्हें लेकर बड़ी बात कही है.

Hera Pheri 3: फिल्म हेरा फेरी 3 काफी समय से चर्चा में है. हेरा फेरी फ्रैंचाइजी में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी नजर आते हैं और तीनों की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट है. हालांकि कुछ समय से परेश के फिल्म से बाहर होने की खबरों से फैंस काफी परेशान हो गए थे. हाल ही में परेश ने फिल्म में अपनी वापसी का हिंट दे दिया है. ये गुडन्यूज फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. इस बीच फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने इसे लेकर बात की.

फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने कहा- उनके बीच कुछ मतभेद थे

फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने एचटी सिटी से बात करते हुए कहा, मैं साउथ इंडिया में रहता हूं. जब भी कोई फिल्म साइन होती है, तब मैं शूटिंग के लिए जाता हूं. मैं सिर्फ अक्षय कुमार के लिए प्रतिबद्ध हूं, मैं किसी और को नहीं जानता. आप इस मुद्दे पर मेरा एक कमेंट नहीं देखेंगे. मैं सिनेमा के राजनीति में विश्वास नहीं रखता. सुनील, अक्षय और परेश मेरे बेस्ट फ्रेंड्स हैं. उनके बीच कुछ मतभेद थे, जो अब सुलझ चुके हैं. मुझे बस इतना ही पता है. मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई और शामिल है.

प्रियदर्शन बोले- सुनील, अक्षय और परेश ने मुझे बताया…

आगे प्रियदर्शन ने कहा, सुनील, अक्षय और परेश ने मुझे बताया कि हमने आपस में बात करके तय किया है कि हम फिल्म करेंगे. इसका किसी और व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं है. कोई कह रहा है कि फलां व्यक्ति इसमें शामिल है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. मेरी जानकारी के मुताबिक, इन तीनों एक्टर्स ने खुद ये फैसला लिया और मुझे बताया.

हेरा फेरी 3 की शूटिंग कब से होगी?

हेरा फेरी 3 की शूटिंग को लेकर प्रियदर्शन ने कहा कि, मैंने अभी भूत बंगला की शूटिंग पूरी की है और सैफ अली खान और अक्षय के साथ अगला फिल्म कर रहा हूं. मुझे लगता है कि मैं हेरा फेरी 3 अगले साल शूरू करूंगा.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >