Hera Pheri 3 छोड़ना परेश रावल को पड़ा भारी, अक्षय कुमार ने इस बात पर भेज डाला 25 करोड़ का लीगल नोटिस

Hera Pheri 3 Controversy: ‘हेरा फेरी 3’ रिलीज से पहले ही भारी कंट्रोवर्सी में फंस गया है. बीते दिन परेश रावल ने फिल्म को छोड़ने का ऐलान किया था, जिसके बाद अब अक्षय कुमार ने उन्हें 25 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है. ऐसे में जानिए क्या है पूरा मामला.

Hera Pheri 3 Controversy: ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी आइकॉनिक फिल्मों के बाद फैंस बेसब्री से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे. जब कुछ समय पहले डायरेक्टर प्रियदर्शन के जन्मदिन पर इस कॉमेडी फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त यानी ‘हेरा फेरी 3’ की घोषणा हुई तो दर्शकों में एक बार फिर सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की तिकड़ी को एक साथ देखने की उम्मीद जागी. लेकिन हाल ही में इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर बड़ा झटका तब लगा जब परेश रावल ने खुद ही फिल्म से अलग होने की जानकारी दी.

अब एक्टर के इस फैसले का बड़ा असर फिल्म पर पड़ा है और खबर है कि अक्षय कुमार ने परेश रावल को 25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेज दिया है. आइए बताते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी.

परेश रावल का अनप्रोफेशनल रवैया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ‘केप ऑफ द गुड फिल्म्स’ की ओर से यह नोटिस भेजा गया है, जिसमें परेश रावल पर अनप्रोफेशनल रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है. सूत्रों की मानें तो परेश रावल ने पहले ‘हेरा फेरी 3’ के लिए लीगल कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर लिया था और शूटिंग भी शुरू कर दी थी. लेकिन फिर अचानक उन्होंने फिल्म छोड़ दी. इस वजह से प्रोजेक्ट को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसे देखते हुए मेकर्स ने 25 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है.

फिल्म का पूरा खर्च अक्षय उठा रहे थे

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का पूरा खर्च अक्षय कुमार ने खुद उठाया है. उनके प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म को डेब्ट-फ्री रखने का फैसला किया था यानी किसी भी फाइनेंसर या स्टूडियो से कर्ज लिए बिना फिल्म का निर्माण शुरू किया गया. ऐसे में परेश रावल के हटने से फिल्म के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है और साथ ही अक्षय को बड़ा फाइनेंशियल नुकसान भी हुआ है.

फैंस अब यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या ‘हेरा फेरी 3’ अब आगे बढ़ पाएगी या फिर एक बार फिर यह फिल्म अधर में लटक जाएगी. वहीं सोशल मीडिया पर लोग परेश रावल के रिप्लेसमेंट के रूप में पंकज त्रिपाठी का नाम भी आगे बढ़ा रहे हैं.

यह भी पढ़े: War 2 Teaser X Review: ऋतिक रोशन-NTR की ‘वॉर 2’ हिट या फ्लॉप? टीजर पर फैंस का चौंकाने वाला रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >