'जाने वो कैसे लोग थे' से लेकर 'है अपना दिल तो आवारा' तक, ये हैं हेमंत कुमार के 5 खूबसूरत गाने, देखें VIDEO

बेहतरीन सिंगर हेमंत कुमार मुखोपाध्याय के गाने आज भी दर्शक गुनगुनाते हैं. उन्होंने बहुत खूबसूरत गानों को अपनी आवाज दी हैं. चलिए आपको बताते है उनके कुछ एवरग्रीन गाने.

बेहतरीन सिंगर हेमंत कुमार मुखोपाध्याय (Hemanta Kumar Mukhopadhyay) की आज जयंती है. हेमंत कुमार एक गायक के साथ-साथ एक म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर भी थे. अपनी आवाज से सबके दिलों पर राज करने वाले सिंगर ने एक से बढ़कर एक गाने गाए है, जो आज भी लोगों को याद है. ‘आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं’, ‘है अपना दिल तो आवारा’, ‘बेकरार करके हमें यूं न जाइये’, ‘याद किया दिल ने’ जैसे खूबसूरत गानों को उन्होंने अपनी आवाज दी है. आज आपको बताते है उनके 5 ऐसे गाने, जिसे सुन आपका दिल खुश हो जाएगा.

याद किया दिल ने कहा हो तुम

फिल्म ‘पतिता’ का गाना याद किया दिल ने कहा हो तुम को हेमंत कुमार और लता मंगेशकर ने गाया है. ये सॉन्ग देव आनंद और उषा किरण पर फिल्माया गया था. हेमंत की सुरीली आवाज में ये गाना सुनने में बेहद खूबसूरत लगता है. इस गाने के बोल है-

याद किया दिल ने कहां हो तुम

झूमती बहार है कहां हो तुम

प्यार से पुकार लो जहां हो तुम

प्यार से पुकार लो जहां हो तुम

याद किया दिल ने कहाँ हो तुम

झूमती बहार है कहां हो तुम…

जाने वो कैसे लोग थे- प्यासा

जाने वो कैसे लोग थे जिनके

प्यार को प्यार मिला

हमने तो जब कलियां मांगी

कांटों का हार मिला

जाने वो कैसे लोग थे जिनके

प्यार को प्यार मिला…

है अपना दिल तो आवारा, ना जाने किस पे आएगा

है अपना दिल तो आवारा, न जाने किस पे आयेगा

हसीनों ने बुलाया, गले से भी लगाया

बहुत समझाया, यही न समझा

बहुत भोला है बेचारा, न जाने किस पे आयेगा

है अपना दिल तो आवारा …

जरा नजरों से कह दो जी निशाना चूक ना जाए- Bis Saal Baad

ज़रा नज़रों से कह दो जी निशाना चूक न जाए
ज़रा नज़रों से कह दो जी
मज़ा जब है तुम्हारी हर अदा क़ातिल ही कहलाए
ज़रा नज़रों से कह दो जी निशाना चूक न जाए
ज़रा नज़रों से कह दो जी

बेकरार करके हमें यूं न जाइये – बीस साल बाद

बेक़रार करके हमें यूं न जाइये आपको हमारी कसम लौट आइये

देखिये वो काली काली बदलियां

ज़ुल्फ़ की घटा चुरा न ले कहीं चोरी चोरी आके शोख बिजलियां

आपकी अदा चुरा न ले कहीं

यूं क़दम अकेले न आगे बढ़ाइये आपको हमारी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >