Haunted 3D: Echoes की सफलता पर मिमोह चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी सपने के पूरे होने जैसा है

Haunted 3D: Echoes के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन को लेकर अब फिल्म के लीड एक्टर मिमोह चक्रवर्ती ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उन्होंने फिल्म में VFX और AI के इस्तेमाल को लेकर उठ रहे सवालों पर भी बात की है.

Haunted 3D: Echoes: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती इन दिनों अपनी नई हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज से पहले फिल्म के लिए हालात आसान नहीं थे- कम स्क्रीन मिली थी, कोई बड़ा स्टार नहीं था और उसी वक्त कई और फिल्में भी टक्कर में थीं. इसके बावजूद फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में करीब 13 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसी बीच एक्टर ने फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स पर रिएक्ट किया है.

मिमोह: “हमने आखिरी वक्त तक बहुत संघर्ष किया”

मिमोह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2008 में फिल्म ‘जिमी’ से की थी. इसके बाद 2011 में उनकी ‘हॉन्टेड 3D’ रिलीज हुई, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. हालांकि, इसके बाद लंबे समय तक उनकी कोई भी फिल्म बड़ी हिट नहीं हो पाई और वह करीब 15-16 साल तक एक मजबूत वापसी का इंतजार करते रहे.

HT City को दिए इंटरव्यू में मिमोह ने कहा, “मैं फिल्म को मिले रिस्पॉन्स से बहुत-बहुत खुश हूं. तमाम मुश्किलों और चुनौतियों के बाद भी हमने आखिरी वक्त तक बहुत संघर्ष किया. लेकिन अब दर्शकों से जो प्यार और तारीफ मिल रही है, वह हमारे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.”

फिल्म में AI और VFX पर क्यों उठ रहे सवाल?

फिल्म को लेकर एक और चर्चा खूब हो रही है. थिएटर में फिल्म देखने वालों ने नोटिस किया कि इसमें कंप्यूटर ग्राफिक्स (VFX) और AI का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया गया है. इसी वजह से कुछ जगहों पर छोटी-छोटी गड़बड़ियां भी दिखीं, जैसे किसी सीन में कार की नंबर प्लेट बदल जाना.

जब मिमोह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ बात रखी. मिमोह ने कहा कि फिल्म को 3D में बेहतर दिखाने के लिए कुछ सीन में AI का इस्तेमाल किया गया, क्योंकि असली शूटिंग में वैसा विजुअल मिल नहीं पा रहा था जैसा डायरेक्टर चाहते थे.

उन्होंने हल्के अंदाज में कहा, “मुझे वीडियो गेम्स की समझ है, लेकिन इस टेक्नोलॉजी के बारे में मैं ज्यादा नहीं जानता. इसका सही जवाब तो डायरेक्टर विक्रम भट्ट सर ही दे सकते हैं. वैसे भी कोई भी फिल्म पूरी तरह परफेक्ट नहीं होती, लोग कमियां ढूंढ ही लेते हैं.”

यह भी पढ़ें: Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की हुई चांदी, बिना एक भी टिकट बिके मेकर्स ने वसूल लिया पूरा बजट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >