'सनम तेरी कसम' एक्टर हर्षवर्धन राणे पर टला खतरा, केक काट रहे थे, तभी फटे हीलियम गुब्बारे, VIDEO आया सामने

फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की रैप-अप पार्टी में हर्षवर्धन राणे एक हादसे में बाल-बाल बच गए. पार्टी में हीलियम गैस के गुब्बारे फट गए, जब एक्टर केक काट रहे थे. किसी को चोट नहीं लगी. इसकी वीडियो एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

सनम तेरी कसम फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म में उनके साथ सोनम बाजवा हैं. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक हादसे में वह बाल-बाल बचते दिखे. दरअसल, फिल्म की रैप-पार्टी में एक हादसा हो गया. पार्टी में हीलियम गैस के गुब्बारे लगे हुए थे. जब एक्टर टीम के साथ मिलकर केक काट रहे थे, तब वह हीलियम गैस के गुब्बारे फूट गए. जिसके बाद वहां से सब हट गए. हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं लगी, लेकिन पूरी टीम और हर्षवर्धन काफी डर गए.

वीडियो को शेयर कर हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जब कोई हादसा होते-होते टल जाए, तो समझ लो कि ऊपरवाले की दुआ उस फिल्म के साथ है. आज सुबह-सुबह, जब पूरी टीम ने लगातार 5 रात की शिफ्ट में शूटिंग की और फिल्म एक दीवाने की दीवानियत का रैप अप सेलिब्रेट कर रही थी, तभी हमारे पीछे लगभग 8-9 फीट की दूरी पर हीलियम के ढेर सारे गुब्बारे फट गए. हालांकि एक्टर ने अपने पोस्ट में बताया कि कोई इसमें घायल नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें– Laughter Chefs Season 2: फिनाले एपिसोड से पहले इस स्टार की होगी एंट्री, मेकर्स लगाएंगे शो में नया तड़का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >