एकता कपूर को जब पार्टी करने की लगी लत, तो पिता ने बंद की पॉकेट मनी, जिसके बाद महज 17 साल में किया यह काम…

Happy Birthday Ekta Kapoor: टेलीविजन इंडस्ट्री एकता कपूर का बर्थडे है. एकता कपूर ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और लगन के बल पर बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है, लेकिन क्या आपको पता है कि मंजिल को पाने के लिए टीवी क्वीन ने क्या क्या किया. तो आइए जानते हैं इसके बारे में.

Happy Birthday Ekta Kapoor: एकता कपूर, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का वह नाम, जिसे हर टीवी लवर जानता है. वैसे तो एकता कपूर एक बड़ी प्रोड्यूसर हैं, लेकिन लोग इन्हें टेलीविजन क्वीन के नाम से पहचानते हैं. आज उसी टेलीविजन क्वीन का जन्मदिन है. एकता कपूर आज 7 जून, 2024 को अपना 46 वां जन्मदिन मना रही हैं. एकता कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, जितेंद्र कुमार और प्रोड्यूसर शोभा कपूर की बेटी हैं. इनके परिवार का शुरुआत से ही फिल्मी इंडस्ट्री में रुझान होने की वजह से एकता का भी इंटरेस्ट बड़ गया और वह इसी फील्ड में काम करना चाहती थीं. हालांकि, उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग तो नहीं की लेकिन उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज को बनाया है.

पार्टी करने की वजह से पॉकेट मनी हुई बंद

एकता कपूर को जब पार्टीज करने की आदत लग गई थी, तब उनके पिता जितेंद्र ने उन्हें पॉकेट मनी देना बंद कर दिया था. जिसकी वजह से महज 17 साल जैसे छोटी उम्र में उन्होंने नौकरी ढूंढना शुरू कर दिया था. कुछ वक्त बाद उन्होंने एड फिल्ममेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ इंटर्नशिप किया और इंटर्नशिप खत्म होते ही वह उसी एड कंपनी में नौकरी करने लगीं. इस दौरान वह काफी मेहनत कर रही थी, जिसे देखकर पिता जितेंद्र ने एकता को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट किया. जिसके बाद सब कुछ बादल गया. एकता कपूर ने प्रोड्यूसर के तौर पर बालाजी टेलीफिल्म्स में काम शुरू किया.

एकता कपूर बनना चाहती थी बॉलीवुड वाइफ

एकता कपूर ने चुकी पांडे के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में अपने दिल के जज्बात बयान किए. उन्होंने लिखा था, ‘कुछ साल पहले मैं चंकी पांडे पर अपना दिल हार बैठी थी. अगर वह मान जाते तो मैं भी आज बॉलीवुड वाइफ होती.’ कुछ वक्त बाद एकता का नाम करण जौहर से भी जोड़ा गया लेकिन उन्होंने इस बात पर कुछ कमेंट नहीं किया.

एकता कपूर का नेटवर्थ

एकता कपूर के नेटवर्थ की बात की जाए तो उनके प्रोडक्शन हाउस बालाजी प्रोडक्शन की कीमत तकरीबन 400 करोड़ रुपए है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एकता की नेटवर्थ 95 करोड़ रुपए है. इसके अलावा एकता कपूर की पूरे देश में कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी हैं. यह कहना बिलकुल गलत नही होगा कि आज जिस मुकाम पर एकता कपूर हैं, उस मुकाम को उन्होंने अपने दम पर हासिल किया है.

Also Read Neha Kakkar Birthday: शाहरुख खान के इस एल्बम से बनी रातों रात स्टार, आज हैं करोड़ों की मालकिन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >