Hanuman Ansh Box Office: 38वें दिन भी नीम करौली बाबा का चमत्कार बरकरार, छठे हफ्ते में डबल डिजिट में की कमाई

‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 38 दिन हो गए हैं, फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है. 38वें दिन कलेक्शन में आया उछाल देखकर साफ है कि छठे हफ्ते में भी दर्शकों का प्यार कम नहीं हुआ है. जानिए अब कलेक्शन कहां पहुंच गया है.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 38: ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में आए 38 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म की रफ्तार अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही. छठे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी शोभिनव सत्या की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है. 37वें दिन के मुकाबले 38वें दिन फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिला और दर्शक भी थिएटर तक पहुंच रहे हैं. आइए बताते हैं 38वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की और अब इसका पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो गया है.

38वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ कमाए?

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 38वें दिन भारत में 22.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इससे पहले 37वें दिन फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये कमाए थे.

यानी एक दिन में फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली. छठे हफ्ते में किसी फिल्म के लिए इस तरह दर्शकों को थिएटर तक लाना अपने आप में बड़ी बात है.

200 करोड़ पार कर चुका है इंडिया कलेक्शन

38वें दिन की कमाई के बाद ‘हनुमान अंश’ का भारत में नेट कलेक्शन 214.63 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 253.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

फिल्म ने 38वें दिन भारत में करीब 8,899 शोज के साथ 54 फीसदी की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी दर्ज की. यानी इतने लंबे समय बाद भी कई शोज में दर्शकों की अच्छी मौजूदगी बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: 205 करोड़ कमाए, फिर भी हाथ से निकला ऑस्कर... Hanuman Ansh की प्रोड्यूसर ने बताई ऐसी वजह, सुनकर पकड़ लेंगे सिर

विदेशों में भी फिल्म की कमाई जारी

‘हनुमान अंश’ सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी कमाई कर रही है. 38वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 5 करोड़ रुपये कमाए.

इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 14.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 268.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

शुरुआत में सिर्फ 10 लाख की हुई थी कमाई

आज 200 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ‘हनुमान अंश’ की शुरुआत देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि फिल्म इतनी दूर तक जाएगी. 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए थे.

पहले दो हफ्तों में भी फिल्म की रफ्तार काफी धीमी रही और इसका इंडिया नेट कलेक्शन सिर्फ 1.48 करोड़ रुपये था. इसके बाद लोगों के बीच फिल्म की अच्छी बातें फैलने लगीं और 16वें दिन से इसकी कमाई अचानक बढ़ गई.

तीसरे, चौथे और पांचवें हफ्ते में बदली पूरी कहानी

दूसरे हफ्ते के बाद ‘हनुमान अंश’ ने ऐसा रफ्तार पकड़ी कि इसके बाद फिल्म ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. तीसरे, चौथे और पांचवें हफ्ते में फिल्म ने शानदार कमाई की.

चौथे हफ्ते में फिल्म ने करीब 61 करोड़ रुपये, जबकि पांचवें हफ्ते में करीब 90 करोड़ रुपये कमाए. छठे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई जारी है.

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?

‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा की जिंदगी और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म है. कहानी लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवक से शुरू होती है, जो अपनी मां की मौत के बाद भगवान की तलाश में घर छोड़ देता है.

उत्तर भारत की यात्रा के दौरान उसका जीवन पूरी तरह बदल जाता है और आगे चलकर वह नीम करौली बाबा के नाम से पहचाना जाता है. फिल्म में शोभिनव सत्या ने बड़े होने के बाद नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है, जबकि विहान शेडगे ने उनके बचपन का रोल किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >