Hanuman Ansh Box Office Collection: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस रन लिटरली GOAT लेवल का है. बिना किसी बड़ी स्टार-कास्ट और महज 2 करोड़ के 'पॉकेट-मनी' वाले बजट पर बनी इस छोटी सी डिवोशनल फिल्म ने इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री में सबसे बड़ा विन रजिस्टर किया है. अपने सातवें वीकेंड पर इस फिल्म ने ग्लोबली 350 करोड़ का मार्क क्रॉस कर लिया है.
हनुमान अंश ने रचा इतिहास, 350 करोड़ का किया कलेक्शन
46वें दिन भी 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल एकदम सेट रहा. 7,629 शोज के साथ, इस फिल्म ने अपने 46वें दिन इंडिया में 4.15 करोड़ (नेट) की सॉलिड कमाई की.
डोमेस्टिक (India) रिपोर्ट
टोटल इंडिया नेट कलेक्शन: 276.03 करोड़
टोटल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: 325.95 करोड़
ओवरसीज और वर्ल्डवाइड रिपोर्ट
इंटरनेशनल मार्केट में भी इस फिल्म का क्रेज थमा नहीं है. 46वें दिन ओवरसीज से 50 लाख छापकर, इसने अपना टोटल ओवरसीज ग्रॉस 26.50 करोड़ तक पहुंचा दिया है. इन सब धांसू नंबर्स को मिलाकर टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस अब 352.45 करोड़ के मैसिव आंकड़े को पार कर चुका है. हनुमान अंश की ओपेनिंग सिर्फ 10 लाख की थी और दो हफ्तों में बमुश्किल 1.50 करोड़ ही कमा पाई थी, लेकिन फिर पब्लिक का वर्ड ऑफ माउथ ऐसा फैला कि टिकट्स की सेल रॉकेट बन गई.
हनुमान अंश ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
यह छोटी सी फिल्म अब 2026 की टॉप 3 हाईएस्ट-ग्रॉसिंग इंडियन फिल्मों में शामिल हो गई है. पिछले 5 दिनों में इसने ऐसा मोमेंटम पकड़ा कि टॉप 10 से सीधे टॉप 3 में जंप मार ली. वीकेंड पर 'हनुमान अंश' ने सुपरस्टार विजय की जन नायकन (324 करोड़), यश की टॉक्सिक (341 करोड़) और राम चरण की पेड्डी (342 करोड़) जैसी बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पछाड़ कर बड़ा Flex किया है.
ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh: रिलीज से पहले ही हुआ चमत्कार, नीम करोली बाबा की बेटी ने 'हनुमान अंश' देख 15 बार क्यों बहाए आंसू?
