Haiwaan Box Office Collection Day 1 Prediction: 18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी ने ‘हैवान’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर ली है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह डार्क थ्रिलर थियेटर्स में दस्तक दे चुकी है और अब नजरें फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं. अक्षय का नेगेटिव रोल और सैफ का बिल्कुल अलग अंदाज फिल्म को लेकर पहले से ही बज बना रहा था. ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि रिलीज के पहले दिन ‘हैवान’ कितने करोड़ का कारोबार कर पाएगी और क्या ओपनिंग डे पर 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा पाएगी.
ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस करेगी हैवान
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एनडीटीवी संग बात करते हुए कहा कि ‘हैवान’ अपने ओपनिंग डे पर 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. उन्होंने कहा, “एडवांस बुकिंग को देखते हुए ‘हैवान’ 6-8 करोड़ रुपये की रेंज में ओपन हो सकती है. पहले दिन के कलेक्शन को और ऊपर ले जाने में स्पॉट बुकिंग और वर्ड ऑफ माउथ अहम भूमिका निभाएंगे. वहीं वीकेंड पर इसकी कमाई 30 करोड़ तक जा सकती है.”
सुमित कडेल ने हैवान के ओपनिंग डे नंबर्स पर की ये भविष्यवाणी
ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने फिल्म की ओपनिंग को लेकर थोड़ा कम अनुमान लगाया है. उनके मुताबिक, ‘हैवान’ पहले दिन करीब 5-7 करोड़ रुपये कमा सकती है.सुमित ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि ‘हैवान’ 5-7 करोड़ रुपये नेट की रेंज में ओपन करेगी. यह एक डार्क थ्रिलर है, कोई मसाला कमर्शियल एंटरटेनर नहीं, इसलिए वीकेंड का कारोबार काफी हद तक दर्शकों के रिस्पॉन्स पर निर्भर करेगा.”
क्या ‘हैवान’ देगी ‘हनुमान अंश’ को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर?
रमेश बाला ने कहा, “हनुमान अंश की मजबूत कमाई की रफ्तार की वजह से ‘हैवान’ को कुछ स्क्रीन और ऑडियंस शेयर का नुकसान जरूर हो सकता है, लेकिन अगर फिल्म दर्शकों से कनेक्ट कर जाती है, तो इसका बड़ा असर नहीं पड़ेगा. आखिरकार, बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कंटेंट साथ-साथ चल सकता है और ‘हैवान’ कितनी मजबूती से टिकेगी, यह पूरी तरह वर्ड ऑफ माउथ तय करेगा.”
हैवान के बारे में
‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर, शरीब हाशमी, राजपाल यादव, राजेश शर्मा, पहल चौधरी और मनोज जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई फेन ने प्रोड्यूस किया है.
ये भी पढ़ें: Haiwaan X Review: पैसा वसूल या सिर्फ टाइमपास? ‘हैवान’ पर जनता का वर्डिक्ट आया सामने, थियेटर्स जाने से पहले पढ़ें
