Guru Randhawa: ‘शौंकी सरदार’ की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हुए गुरु रंधावा, स्टंट सीन में लगी गंभीर चोट

Guru Randhawa: गुरु रंधावा अपनी आगामी फिल्म ‘शौंकी सरदार’ के लिए एक्शन सीक्वेंस शूट करते हुए बुरी तरह घायल हो गए हैं. इसकी सुचना खुद सिंगर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है.

Guru Randhawa: पंजाबी सुपरस्टार गुरु रंधावा अस्पताल में भर्ती हैं. सिंगर अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘शौंकी सरदार’ की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गए हैं. यह हादसा तब हुआ जब वह फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के लिए शूट कर रहे थे. इसकी जानकारी सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को एक तस्वीर शेयर कर दी है. इस तस्वीर में उनके सिर पर पट्टी पढ़ी हुई है और चेहरे पर कुछ खरोच नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा है. आइए बताते हैं सबकुछ.

यहां देखें गुरु रंधावा की पोस्ट-

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी सुचना

गुरु रंधावा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद की एक तस्वीर शेयर की. इस फोटो में वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आए हैं. गले पर उन्होंने सर्वाइकल कॉलर पहना है. वहीं, सिर पर बैंडेज और चेहर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर के नीचे गुरु ने कैप्शन लिखा है, ‘मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला बरकरार है. ‘शौंकी सरदार’ फिल्म के सेट से एक याद. बहुत मुश्किल काम है एक्शन करना, लेकिन अपने दर्शकों के लिए खूब मेहनत करूंगा.’

बॉलीवुड सेलेब्स ने किया कमेंट

गुरु रंधावा की ऐसी हालत देखने के बाद फैंस लगातार पोस्ट के कमेंट सेक्शन उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. इसके साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट कर गुरु का हौसला बढ़ाया है. एक्टर अनुपम खेर ने लिखा, ‘तुम सबसे बेहतर हो. जल्दी स्वस्थ हो’. एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने कमेंट किया, ‘व्हाटट’. इसके साथ उन्होंने शॉकिंग इमोजी भी पोस्ट की. वहीं, मीका सिंह ने भी गुरु के ठीक होने की कामना करते हुए लिखा, ‘जल्दी बेहतर हो जाओ.’

शौंकी सरदार कब रिलीज होगी?

गुरु रंधावा की आगामी फिल्म ‘शौंकी सरदार’ का निर्देशन धीरज रतन कर रहे हैं, जो अगले साल 2026 में रिलीज होगी. इस फिल्म में गुरु रंधावा के साथ निमरत अहलूवालिया लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी प्यार, वफादारी और संस्कृति के एक खूबसूरत मेल को दर्शाती है. खास बात यह है कि इसे खुद गुरु रंधावा की प्रोडक्शन कंपनी 751 फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है.

यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui: समय रैना के बाद मुश्किलों में घिरा मुनव्वर का शो ‘हफ्ता वसूली’, बैन करने की हुई मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >