Govinda के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं रुमर्ड गर्लफ्रेंड, लौटते समय माथे पर दिखा सिंदूर, क्या दोनों ने कर ली शादी?

गोविंदा अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. लेकिन लौटते समय उनके माथे पर सिंदूर नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की चर्चा शुरू हो गई. आखिर क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' यानी गोविंदा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वह अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के मशहूर गणेश पंडाल 'लालबागचा राजा' के दर्शन करने पहुंचे. दोनों को साथ देखकर जहां फैंस का ध्यान उनकी जोड़ी पर गया, वहीं दर्शन के बाद सामने आई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी. आखिर तस्वीर में ऐसा क्या दिखा, जिसने गोविंदा और कोमल रानी की शादी की अटकलों को हवा दे दी?

मंदिर में एंट्री के समय नहीं था सिंदूर, लौटते वक्त माथे पर दिखा लाल सिंदूर

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब गोविंदा अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ लालबागचा राजा के दरबार में एंट्री लेते हैं, तब एक्ट्रेस बिल्कुल सिंपल लुक में थीं और उनके माथे पर कोई सिंदूर नहीं था. लेकिन जैसे ही दोनों ने बप्पा के चरणों में माथा टेका और पूजा-अर्चना पूरी की, तो वापस लौटते समय उनके माथे पर गहरा लाल सिंदूर नजर आया. इतना ही नहीं, भीड़ के बीच गोविंदा उनका हाथ थामे बिल्कुल एक कपल की तरह साथ चलते नजर आए. इस पूरे दृश्य को देखकर फैंस कयास लगाने लगे हैं कि क्या मंदिर के अंदर ही दोनों ने शादी रचा ली या यह महज बप्पा का प्रसादी सिंदूर था.

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़, फैंस ने लिए मजे

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस सिंदूर वाले ट्विस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने गोविंदा की पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म का जिक्र करते हुए लिखा, "साजन चले ससुराल इन रियल लाइफ ". वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, "भगवान इसलाइक... सदा सुहागन रहो बेटी".

पत्नी सुनीता आहूजा संग अनबन के बीच नया मोड़

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच पिछले कुछ समय से अनबन और पारिवारिक कलह की खबरें लगातार आ रही हैं. ऐसे में अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ हाथ में हाथ डाले दिखना और पूजा के बाद उनके माथे पर सिंदूर दिखाई देना इस विवाद को एक नया मोड़ दे रहा है. फिलहाल गोविंदा या कोमल रानी की तरफ से शादी की इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: Prem Chopra Birthday: कभी अखबार में की नौकरी, फिर बने बॉलीवुड के सबसे यादगार विलेन, एक डायलॉग ने बदल दी पूरी पहचान

ये भी पढ़ें: 40 की उम्र में Shruti Haasan ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- दिखावे पर खर्च से बेहतर चैरिटी कर दो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >