वो बड़े प्यार से गालियां देती हैं... पत्नी सुनीता के अफेयर वाले आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

सुनीता आहूजा के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर वाले बयान पर गोविंदा ने पहली बार बात की. एक्टर ने सुनीता के अंदाज को लेकर कहा कि वह उन्हें प्यार से गालियां देती हैं.

गोविंदा ने आखिरकार अपनी पत्नी सुनीता आहूजा की ओर से लगाए गए एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने कहा कि सुनीता अक्सर पब्लिक में उनके बारे में नेगेटिव बातें करती हैं, हालांकि उन्होंने इस बात को भी माना कि परिवार को संभालने और बच्चों की परवरिश में सुनीता की अहम भूमिका रही है.

Govinda Opens Up About Sunita Ahuja: गोविंदा बोले- सुनीता मुझे ‘प्यार से’ गालियां देती हैं

एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने सुनीता आहूजा के आरोपों पर कहा, ''वो मुझे बड़े प्यार से गालियां देती हैं और मैं भी उनकी बातें हंसकर सुन लेता हूं. मेरा मानना है कि जिंदगी में हर इंसान का अपना एक रोल और जगह होती है. अगर वो लोग हमारे साथ नहीं होते, तो शायद हम आज वहां नहीं होते जहां हैं. हमारे परिवार के कई बच्चे अब बड़े हो चुके हैं और उनकी परवरिश में सुनीता का भी बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने हमेशा बच्चों के साथ प्यार और अपनापन रखा है.''

ये भी पढ़ें: गोविंदा बार बार मना कर रहे थे… सुनीता आहूजा ने लॉकअप सीजन 2 छोड़ने की दी धमकी

What Govinda Say When Sunita Spoke Negativ About him? सुनीता के उनके बारे में नेगेटिव बोलने पर क्या बोले गोविंदा?

गोविंदा ने कहा, ''कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें इंसान खुलकर कह नहीं पाता, लेकिन अगर किसी रिश्ते की सच्चाई को बाहर से देखा जाए, तो क्या सिर्फ दूरी दिखाने के लिए एक-दूसरे पर सवाल उठाना जरूरी है? कई बार लोग इसे चीजों से बचने का आसान तरीका मान लेते हैं. क्या अपनी ही फैमिली को बुरा बोलकर सक्सेस हासिल करना जरूरी है? ये आसान रास्ता जरूर है. सुनीता इसे अपने तरीके से करती हैं. पहले वो चार अच्छी बातें कहती हैं और फिर कोई आलोचना कर देती हैं, लेकिन मैं उसमें भी उनका प्यार ही देखता हूं,''

What Govinda Wife said: लॉकअप सच या सजा में क्या बोली थी गोविंदा की पत्नी

लॉकअप सच या सजा का हिस्सा बनीं सुनीता आहूजा ने शो के दौरान गोविंदा की कथित लव लाइफ को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि रिश्ते में प्यार के साथ-साथ कई चीजों को स्वीकार करो और सहन करने की क्षमता भी होनी चाहिए. सुनीता ने इशारा करते हुए कहा कि गोविंदा की जिंदगी में कई अफेयर्स रहे हैं और फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स के साथ ऐसा होना कोई नई बात नहीं है.

ये भी पढ़ें: बेवफाई मिलती है, आखिर वह एक हीरो है… शादी पर खुलकर बोलीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा

ये भी पढ़ें: ‘मैं भी खत्म हो जाना चाहता था...’, मां की मौत के बाद नर्मदा में उतर गए थे गोविंदा, सुनाया जिंदगी का सबसे दर्दनाक किस्सा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >