गोविंदा- सुनीता के रिश्ते में नया ट्विस्ट, राखी सावंत से बातचीत में सुनीता ने किया दूसरी शादी को लेकर दावा

राखी सावंत और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की फोन पर हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कॉल पर सुनीता ने दावा किया कि गोविंदा की दूसरी शादी की योजना के चलते उन्होंने अपनी तलाक की अर्जी वापस ली है, जिस पर राखी ने उन्हें 200 करोड़ रुपये की संपत्ति पर ध्यान देने की सलाह दी.

Rakhi Sawant Viral Call With Sunita Ahuja: एक्ट्रेस राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी के सामने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से फोन पर बात करती नजर आ रही हैं. कॉल पर सुनीता ने दावा किया कि उन्होंने अपना तलाक का केस इसलिए वापस लिया क्योंकि गोविंदा और कोमल रानी शादी की प्लानिंग कर रहे थे. आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है. दोनों के बीच अनबन और तलाक की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि, 19 अगस्त को सुनीता आहूजा ने अपना तलाक का केस वापस ले लिया.

Rakhi Sawant Calls Sunita Ahuja: राखी सावंत से बातचीत में सुनीता का बड़ा दावा

सुनीता आहूजा ने राखी सावंत से फोन पर बातचीत करते हुए दावा किया कि गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार शादी करने की योजना बना रहे थे. बातचीत के दौरान सुनीता ने कोमल के लिए एक आपत्तिजनक उपनाम का भी इस्तेमाल किया। उनके इस बयान के सामने आने के बाद एक बार फिर गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Please Focus on 200 Crore - Rakhi Sawant to Sunita : 200 करोड़ पर ध्यान दो - राखी सावंत 

राखी ने सुनीता को कॉल पर यह भी कहा कि आप 200 करोड़ पर ध्यान दो, यह सब छोड़ो. कोई दूसरी- तीसरी आ गई न, सब ले जाएगी. आप प्लीज 200 करोड़ अपने नाम कर लो, मेहरबानी. इसके बाद सुनीता ने  कहा कि उन्होंने  तलाक इसलिए वापस लिया है क्यूंकि, गोविंदा दूसरी शादी करने के फिराक में था.

इस पूरे मामले ने इसलिए भी लोगों का ध्यान खींचा है क्योंकि गोविंदा और सुनीता की शादी को बॉलीवुड की लंबे समय तक चलने वाली शादियों में गिना जाता रहा है. दोनों करीब चार दशक से साथ हैं और उनके दो बच्चे भी हैं.

Sunita Ahuja Withdraws Divorce Petition: तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद फिर सुर्खियों में सुनीता

सुनीता और गोविंदा के रिश्ते को लेकर पिछले कई महीनों से तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं. सुनीता ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इस मामले में कथित तौर पर शादी में बेवफाई, क्रूरता और अलग रहने जैसे आधारों का उल्लेख किया गया था.

इसके बाद 19 अगस्त 2026 को गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने पुष्टि की कि सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली है. उन्होंने इसे परिवार के लिए अच्छी खबर बताया और कहा कि अब दोनों के बीच अलगाव नहीं है. मैनेजर ने यह भी नाराजगी जताई थी कि निजी पारिवारिक मामला सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया.

What Will Happen After This Controversy: विवाद के बीच आगे क्या होगा?

तलाक की अर्जी वापस लिए जाने के बाद फिलहाल गोविंदा और सुनीता के रिश्ते की स्थिति को लेकर कई सवाल बने हुए हैं। गोविंदा की ओर से कोमल रानी के साथ शादी की कथित योजना पर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. वहीं, सुनीता के नए बयान ने इस पूरे विवाद को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.

फिलहाल इतना साफ है कि तलाक की कानूनी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है, लेकिन दोनों के रिश्ते को लेकर सार्वजनिक चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आने वाले दिनों में गोविंदा या सुनीता की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान आता है या नहीं, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: सुनीता को तैयार रहना होगा...' जब गोविंदा ने अपनी कुंडली और दूसरी शादी को लेकर कही थी चौंकाने वाली बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >