Governor: मनोज बाजपेयी की नई फिल्म ‘गवर्नर’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. देश के आर्थिक इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर पर आधारित यह फिल्म उस शख्स की कहानी को सामने लाती है, जिसके योगदान ने भारत को आर्थिक संकट से उबरने में मदद की थी. रिलीज के पहले दिन ‘गवर्नर’ ने करीब 1.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस फिल्म ने एक्टर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी थिएट्रिकल ओपनिंग दर्ज की है. अब मेकर्स ने एक स्पेशल ऑफर की घोषणा की है. आइए आपको इस बारे में बताते हैं.
दर्शकों के लिए लॉन्च हुआ खास ऑफर
फिल्म को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स नया ऑफर लेकर आए है. इस ऑफर के तहत दर्शक एक टिकट खरीदने पर दूसरी टिकट फ्री में ले सकते हैं. निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए इस जानकारी को साझा करते हुए लोगों से फिल्म देखने की अपील की है. यह ऑफर बुकमायशो पर उपलब्ध है, जहां दर्शक तय कोड का उपयोग कर इसका लाभ उठा सकते हैं. पोस्ट के साथ मेकर्स ने लिखा, “भारत के बदलाव की दिशा तय करने वाली कहानी देखें. 1 टिकट खरीदें, 1 टिकट फ्री पाएं.”
फिल्म ने पहले दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ ने पहले दिन देश में 90 लाख रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया. वहीं इसका कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपये रहा.
इन कलाकारों और तकनीकी टीम ने संभाली जिम्मेदारी
फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है, जबकि इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं. आशिन ए. शाह ने सह-निर्माता के रूप में फिल्म का साथ दिया है. फिल्म की कहानी और पटकथा सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर तैयार की है. वहीं जावेद अख्तर के गीतों को अमित त्रिवेदी ने संगीत से सजाया है.
यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 1: ओपनिंग डे पर पास हुई या फेल? कंगना की फिल्म की कमाई ने चौंकाया
