Gadar के तारा सिंह को जब इस एक्ट्रेस ने जड़ दिया था थप्पड़! सनी देओल की ऐसी हो गई थी हालत, जानिए शॉकिग वजह

सनी देओल की फिल्म घायल वंस अगेन आपको याद होगी. अगर नहीं याद तो कई बात नहीं. इस फिल्म से ही जुड़ा एक किस्सा है, जिसे आप नहीं जानते होंगे. दरअसल हुआ ये था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें एक एक्ट्रेस ने थप्पड़ मार दिया था.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल जब फिल्मों में अपना एंग्री लुक दिखाते है, तो विलेन के होश उड़ जाते है. सनी दमदार एक्टर है और उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की है. गदर में जिस अंदाज में उन्होंने ये ढाई किलो का हाथ जब किसी पर पड़ता है ना, तो आदमी उठता नहीं, उठ जाता है!’ डायलॉग बोला था, वो आज भी दर्शकों को याद है. लेकिन क्या आप जानते है एक्टर को सोहा अली खान ने मारा था.

सनी देओल को मारा था इस एक्ट्रेस ने थप्पड़

सनी देओल की फिल्म घायल वंस अगेन आपको याद होगी. अगर नहीं याद तो कई बात नहीं. इस फिल्म से ही जुड़ा एक किस्सा है, जिसे आप नहीं जानते होंगे. दरअसल हुआ ये था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सोहा अली खान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था. सोहा इसमें एक मनोचिकित्सक का किरदार निभा रही थी. एक सीन में उन्हें एक्टर को होश में लाने के लिए थप्पड़ मारना था.

ऐसा हो गया था सनी देओल का हाल

इस दौरान सोहा अली खान सीन में इतना मग्न हो गई थी कि उन्होंने सनी देओल को जोरदार थप्पड़ मार दिया था. ये देखकर सेट पर मौजूद सारे लोग काफी चौंक गए थे. हालांकि सनी उनकी हालत समझ गए थे. इसपर उन्होंने रिएक्ट नहीं किया थआ और जाने दिया. वो खुश हुए कि सीन काफी अच्छे से शूट हुआ था.

Also Read: Gadar के अशरफ अली की बेटी नम्रता के आगे कम हैं बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस, तसवीरें देख नहीं हटेगी नजर
गदर 2 में कौन होगा विलेन?

गदर 2 में विलेन का किरदार मनीष वाधवा निभा सकते हैं. वो शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी निगेटिव किरदार में दिखे थे. वो सनी देओल की फिल्म का हिस्सा हैं. हालांकि यह कंफर्म नहीं किया गया कि वो निगेटिव किरदार में दिखेंगे. बताया जा रहा है कि वो इस फिल्म के लिए उन्होंने 40 लाख रुपये चार्ज किये हैं.

Also Read: Gadar 2: अब ऐसा दिखता है ‘गदर’ का छोटा बच्चा, पाकिस्तानी फौज को धूल चटाएगा तारा सिंह का बेटा ‘जीते’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >