Fatima Sana Shaikh Birthday: फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने से उठाने वाली थी बड़ा कदम, फिर आमिर खान…

Fatima Sana Shaikh Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना सेख आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर आज हम उनके करियर पर एक नजर डालते हैं.

Fatima Sana Shaikh Birthday: दंगल एक्ट्रेस फातिमा सना सेख आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. भले उन्होंने अपने करियर के दौरान ज्यादा हिट फिल्में नहीं दी, लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वह एक खूबसूरत और टैलेंटेड कलाकार हैं. एक वक्त था, जब उनकी लगातार फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, तब उस वक्त फातिमा ने एक ऐसा फैसला लिया था, जिसके बाद वह कभी एक्टिंग नहीं कर सकती थीं, लेकिन उनकी किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था. आज एक्ट्रेस अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि एक्ट्रेस ने हिम्मत नहीं हारी और दुबारा जबरदस्त कमबैक किया था.

एक फिल्म ने बनाया रातोंरात स्टार

फातिमा सना शेख को उनके फैंस ‘दंगल’ गर्ल नाम से ही जानते हैं क्योंकि एक्ट्रेस साल 2016 की फिल्म दंगल में नजर आई थीं. इस फिल्म से फातिमा रातोंरात स्टार बन गई थीं. हालांकि, बहुत कम लोग जानते होंगे कि फातिमा बचपन से ही एक्टिंग करती हैं. दरअसल, उन्होंने ‘चाची 420’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह ‘वन टू का फोर’ में नजर आई थीं, लेकिन इसके बाद वह 15 सालों के लिए इंडस्ट्री से दूर चली गई थीं.

आमिर खान की फिल्म से किया जबरदस्त कमबैक

फातिमा सना शेख ने फिर 15 साल बाद साल 2012 की फिल्में ‘बिट्टू बॉस’,’ टेबल नंबर-21′ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में वापसी की, लेकिन यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थीं. इसके बाद एक्ट्रेस ने हमेशा के लिए इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था और फोटोग्राफी में दिलचस्पी होने की वजह से उन्होंने फोटोग्राफर बनने का सोचा. हालांकि, फातिमा एक्टिंग छोड़ने में असफल रहीं और 2016 में आमिर खान की ‘दंगल’ से बॉलीवुड में जबरदस्त कमबैक किया.

यह भी पढ़े: Aashiqui 3: एनिमल फिल्म से मिले इस टैग की वजह से ‘आशिकी 3’ से बाहर हुईं तृप्ति डिमरी, मेकर्स को मासूम…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >