RD Burman Biopic: क्या पर्दे पर पंचम दा बनेंगे फरहान अख्तर? आरडी बर्मन की बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट

RD Burman Biopic: आरडी बर्मन की जिंदगी बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी चल रही है. खबर है कि फरहान अख्तर इस बायोपिक में नजर आ सकते हैं. जानिए फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है.

Farhan Akhtar RD Burman Biopic: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर जल्द ही एक नए और खास प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दिग्गज संगीतकार आरडी बर्मन की बायोपिक में उनका किरदार निभा सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे करेंगे. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

फिल्म को लेकर क्या चल रही है तैयारी?

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक नीरज पांडे काफी समय से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं और इसकी स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो चुकी है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फरहान अख्तर इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह पंचम दा के किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए खास तैयारी करेंगे. मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के आखिरी में शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

आरडी बर्मन के सुपरहिट गाने भी होंगे शामिल

इस फिल्म की सबसे खास बात यह होगी कि इसमें आरडी बर्मन के पुराने और सदाबहार गानों को नए तरीके से पेश किया जाएगा. मेकर्स ने उनके कई मशहूर गानों के राइट्स भी खरीद लिए हैं. फिल्म के गानों पर अभी से काम शुरू हो चुका है ताकि दर्शक एक बार फिर पंचम दा के शानदार संगीत का मजा ले सकें.

कौन थे आरडी बर्मन?

आरडी बर्मन, जिन्हें लोग प्यार से ‘पंचम दा’ कहते थे, हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय संगीतकारों में से एक थे. उन्होंने ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘दम मारो दम’ और ‘महबूबा महबूबा’ जैसे कई सुपरहिट गाने दिए. उनके गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं और नई पीढ़ी भी उन्हें खूब सुनना पसंद करती है. साल 1994 में उनका निधन हो गया था, लेकिन उनका संगीत आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है.

वहीं, फरहान अख्तर इससे पहले ‘भाग मिल्खा भाग’ में मिल्खा सिंह का किरदार निभाकर काफी तारीफें बटोर चुके हैं. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वह आरडी बर्मन के किरदार के साथ भी पूरा न्याय करेंगे.

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Trailer: खजाने की तलाश, भूतिया हवेली, जंगली जानवर और वही पुराना ‘लाल बटन’… आ गया ‘धमाल 4’ का धमाकेदार ट्रेलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >