Fact Check: KRK ने फाइनली रिवील किया चाहत पांडे के मिस्ट्री मैन का चेहरा, फैंस बोले- 21 लाख जीतने की इतनी जल्दी...

Fact Check: केआरके ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट चाहत पांडे और उनके मिस्ट्री मैन की तस्वीर शेयर की है. जिसके बाद फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Fact Check: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के बीते एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवालें उनसे मिलने पहुंचे थे, जिसके बाद शो में कई भावुक लम्हें भी नजर आए. इसी बीच चाहत पांडे की मम्मी ने शो के मेकर्स को ओपन चैलेंज दे डाला. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर बिग बॉस 18 के मेकर्स चाहत के बॉयफ्रेंड को ढूंढ निकालते हैं तो वह उन्हें 21 लाख रूपए कैश देंगी. इसी के बाद चाहत पांडे खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. ऐसे में KRK उर्फ कमाल आर खान ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने चाहत के मिस्ट्री मैन की तस्वीर रिवील किया है.

चाहत पांडे की मां का ओपन चैलेंज

चाहत पांडे की मां ने ‘द खबरी’ के साथ एक इंटरव्यू में उस तस्वीर को दिखाया, जिसे सलमान खान ने वीकेंड का वॉर पर दिखाया था. इसमें चाहत केक के साथ पोज करते हुए नजर आई हैं. सलमान खान ने इस तस्वीर को दिखते हुए कहा था कि चाहत ने यह केक अपने को-स्टार मंगवाया था, जिनकी 5वीं एनिवर्सरी थी. चाहत की मां ने इस फोटो को दिखते हुए कहा- अगर वो केक चाहत का रिलेशन वाला होता, तो उसमें कुछ रिलेशन वाला लिखा होता, लेकिन उसमें ऐसा कुछ लिखा ही नहीं था. मैं मेकर्स को चैलेंज देती हूं, अगर मेकर्स चाहत के बॉयफ्रेंड का पता या उसकी फोटो ढूंढकर ला देते हैं तो मैं उन्हें 21 लाख रूपए कैश दूंगी.

केआरके ने शेयर की मिस्ट्री मैन की तस्वीर

चाहत पांडे की मां के इस चैलेंज के बाद केआरके ने अपने एक्स अकाउंट पर चाहत और उनके को-स्टार की तस्वीर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा- चूंकि चाहत पांडे की मां ने कलर्स टीवी और बिग बॉस को चैलेंज दिया है कि वे चाहत के बॉयफ्रेंड का पता लगाएं इसलिए मैं उनकी मदद कर रहा हूं. अब इसपर फैंस लगातर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ’21 लाख रूपए जीतने की इतनी जल्दी थी.’ वहीं, दूसरे ने लिखा, को-स्टार है वो चाहत का, कुछ भी मत शेयर किया करो.

यह भी पढ़े: Bigg Boss 18 Ticket To Finale: विवियन डीसेना या चुम दरांग, कौन बना बिग बॉस 18 का पहला फाइनलिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >