Fact Check: अभिषेक बच्चन और निमृत कौर के रिश्ते का क्या है सच? ऐश्वर्या राय की वायरल तसवीर का सच

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों से पहले ही उनके चाहने वाले काफी परेशान थे. इस बीच जूनियर बच्चन का निमृत कौर संग अफेयर की खबरों ने सबका ध्यान खींच लिया. अब अभिषेक और निमृत की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसकी सच्चाई आपको बताते हैं.

Abhishek Bachchan and Nimrat Kaur: बच्चन परिवार कुछ समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर सुर्खियों में है. काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही कि अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते में खटास आ गई है. यहां तक दावा किया जा रहा था कि दोनों तलाक लेने वाले हैं. वहीं, इस बीच अभिषेक बच्चन और निमृत कौर के अफेयर की खबरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस बीच इंटरनेट पर अभिषेक और निमृत की एक तसवीर वायरल हो रही, जिसमें दोनों शादीशुदा कपल के तौर पर नजर आ रहे हैं. इस तसवीर के पीछे क्या सच्चाई है आपको बताते हैं.

अभिषेक बच्चन और निमृत कौर ने की शादी?

कई मीडिया रिपोर्ट्स और एक्स पर अभिषेक बच्चन और निमृत कौर की अफेयर की खबरें चल रही है. कहा जा रहा है कि जूनियर बच्चन निमृत को डेट कर रहे हैं. दोनों ने मूवी ‘दसवीं’ में साथ में काम किया था, जिसमें वह पति-पत्नी के रोल में दिखे थे. इन खबरों के बीच इंटरनेट पर अभिषेक और निमृत की एक फोटो वायरल हो रही, जिसमें दोनों मैरिड दिख रहे हैं. निमृत के मांग में सिंदूर लगा हुआ है और अभिषेक ने उन्हें हग किया हुआ है. इसके साथ ही ऐश्वर्या राय की एक फोटो भी साथ में है, जिसमें वह बहुत बुरी हाल में दिख रही है.

क्या है वायरल हो रही फोटो की सच्चाई

फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अभिषेक बच्चन, निमृत कौर और ऐश्वर्या राय की ये तसवीर फेक है, नकली है. ये एक मॉर्फ्ड फोटो, जिसे एआई टेक्नोलॉजी के जरिए बनाया गया है. वहीं, अभी तक इस पूरे मामले पर ना तो बच्चन और ना ही निमृत की तरफ से कुछ कहा गया है.

Also Read- Aishwarya Rai: गणपति दर्शन को गयी ऐश्वर्या राय भीड़ से घिरीं, बेटी आराध्या बच्चन से कहा- तुरंत करो यह काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >