आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

आवारापन 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद इमरान हाशमी के पाइपलाइन में कई और फिल्में भी है. आइये एक नजर लिस्ट पर डालते हैं.

Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. शिवम पंडिन की कहानी दर्शकों को पसंद आई. एक्शन थ्रिलक की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद बॉलीवुड एक्टर के सितारे भी चमक उठे हैं और अब उनके खाते में कई बड़े प्रोजेक्ट्स की एंट्री होती नजर आ रही है.

जन्नत 3

विशेष भट्ट ने कंफर्म किया है कि ‘जन्नत 3’ पर काम चल रहा है. जूम संग बातचीत में जब विशेष भट्ट से ‘जन्नत 3’ को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “आवारापन के बाद मैं निश्चित तौर पर जन्नत 3 पर काम करने को लेकर सोच रहा हूं.” जब उनसे फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने साफ किया कि इस पर काम जारी है. ‘जन्नत’ फ्रेंचाइजी का इमरान हाशमी से खास कनेक्शन रहा है. एक्टर ने 2008 में आई ‘जन्नत’ और 2012 की ‘जन्नत 2’ में अर्जुन दीक्षित का लीड किरदार निभाया था.

गनमास्टर: G9

इमरान हाशमी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर: G9’ की थिएट्रिकल रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. एक्शन-थ्रिलर फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “गनमास्टर G9 लॉक हो चुकी है और 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बार सिर्फ गोलियां ही नहीं चलेंगी, बल्कि रोमांस, म्यूजिक और एक्शन भी आपके दिल पर राज करने आ रहे हैं.”

G2

विनय कुमार के निर्देशन में बन रही ‘G2’ में एमरान हाशमी नजर आने वाले हैं. अदिवि शेष ने अपने एक्स अकाउंट पर इमरान का मूवी में वेलकम किया था. उन्होंने लिखा, “ब्रिलियंट इमरान हाशमी का #G2 यूनिवर्स में स्वागत है. सर, आपके साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार है. ये जबरदस्त होने वाला है.” ‘G2’ को टीजी विश्व प्रसाद और अभिषेक अग्रवाल प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री, अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और एके एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले हो रहा है. फिल्म में अदिवि शेष एक बार फिर गोपी यानी एजेंट 116 के किरदार में नजर आएंगे.

इमरान हाशमी, फोटो- इंस्टाग्राम

रूह

इमरान हाशमी के पास रूह नाम की हॉरर फिल्म भी है. म्यूजिकल-हॉरर ड्रामा का निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं. ‘रूह’ में डर और म्यूजिक के साथ इमोशनल कहानी का मेल देखने को मिलेगा. मेकर्स इसे एक मॉडर्न अंदाज वाली थिएट्रिकल फिल्म के तौर पर तैयार कर रहे हैं. इसकी कहानी मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने मिलकर लिखी है. 2027 तक ये सिनेमाघरों में दस्तक देने सकती है.

ये भी पढ़ें: Awarapan 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर चला शिवम पंडित का जादू, तीन दिन में 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

ये भी पढ़ें: Jannat 3: अर्जुन दीक्षित बनकर फिर लौटेंगे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने दिया अपडेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >