Emergency First Review: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ का किया रिव्यू, कहा- फिल्म भारत के इतिहास…

Emergency First Review: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के रिलीज होने में सिर्फ कुछ ही दिन बच गए है. फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी ने भी अहम किरदार निभाया है. अब फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

Emergency First Review: एक्ट्रेस-फिल्म निर्माता-राजनेता कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है. लगातार देरी और रिलीज की तारीखों में कई बार फेरबदल करने के बाद फाइनली मूवी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. कंगना फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हुई है. हाल ही में वह बिग बॉस 18 और रियलिटी शो इंडियन आइडल में फिल्म को प्रमोट करने आई थी. मूवी का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ‘इमरजेंसी’ का किया रिव्यू

शनिवार को नागपुर के सिनेपोलिस में फिल्म ‘इमरजेंसी’ का स्पेशल स्क्रीनिंग रखा गया. इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए. इस कार्यक्रम में अनुपम खेर और कंगना रनौत भी मौजूद थीं. फिल्म देखने के बाद नितिन गडकरी ने अपने एक्स पर लिखा, आज नागपुर में कंगना टीम जी और श्री अनुपम पी खेर जी की फिल्म इमरजेंसी की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुआ. मैं फिल्म मेकर्स और एक्टर्स को हमारे देश के इतिहास के काले अध्याय को इतनी प्रामाणिकता और उत्कृष्टता के साथ प्रस्तुत करने के लिए तहे दिल से थैंक्यू कहता हूं. साथ ही उन्होंने सबसे फिल्म देखने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि, फिल्म भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर को दर्शाती है.

कंगना रनौत हुई इमोशनल

फिल्म ‘इमरजेंसी’ के स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान कंगना रनौत काफी इमोशनल हो गई. उन्होंने कहा, इमरजेंसी का यह पहला स्कीनिंग है. उन्होंने नितिन गडकरी और अनुपम खेर को उनका सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू कहा. एक्ट्रेस ने बताया कि, ”हमें सेंसर, इतिहासकारों और कानूनी विशेषज्ञों से गहन ऑडिट का सामना करना पड़ा. हर डायलॉग की बारीकी से जांच की गई और हमें इसके लिए व्यापक सबूत देने पड़े. छह महीने की मेहनत के बाद फिल्म तैयार है. ये फिल्म उन लोगों को ट्रिब्यूट है जिन्होंने जिन्होंने उस अंधेरे दौर में संघर्ष किया और कष्ट झेला.”

यह भी पढ़ें- अपनी फिल्म में करण जौहर को एक रोल देना चाहती हैं कंगना रनौत, कहा- ‘सास-बहू की चुगलीबाजी…’

यह भी पढ़ें- Pushpa 2: पुष्पा 2 की ऐतिहासिक सफलता पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आज बॉलीवुड में कौन सा हीरो मजदूर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >