Emergency Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई इमरजेंसी, जान लें 8 दिनों का कलेक्शन

Emergency Box Office Collection: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट चुकी है. फिल्म का कलेक्शन काफी निराशाजनक है. आइये जानते हैं 8 दिनों में इसने कितनी कमाई की.

Emergency Box Office Collection: कंगना रनौत, श्रेयस तलपड़े और अनुपम खेर की ऐतिहासिक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रही है. 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मूवी बुरी तरह पिट चुकी है. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से भी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. इमरजेंसी के कलेक्शन को देख मालूम पड़ता है कि यह कुछ दिनों में पटरी से बाहर हो जाएगी. आइये जानते हैं 8 दिनों में इसने कितना कलेक्शन किया है.

इमरजेंसी ने 8वें दिन कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने आठवें दिन 0.35 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद इमरजेंसी का कुल कलेक्शन 14.65 करोड़ रुपये हो गया है. शुक्रवार को फिल्म को कुल मिलाकर 10.39 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली. सुबह के शो में 4.94 फीसदी, दोपहर के शो में 7.34 फीसदी, शाम के शो में 11.57 फीसदी और रात के शो में 17.71 फीसदी की ऑक्यूपेंसी रही.

इमरजेंसी का टोटल कलेक्शन

  • Emergency Box Office Collection Day 1: 2.5 crore
  • Emergency Box Office Collection Day 2: 3.6 करोड़
  • Emergency Box Office Collection Day 3: 4.25 करोड़
  • Emergency Box Office Collection Day 4: 1.05 करोड़
  • Emergency Box Office Collection Day 5: 1.00 करोड़
  • Emergency Box Office Collection Day 6: 1.00 करोड़
  • Emergency Box Office Collection Day 7: 0.09 करोड़
  • Emergency Box Office Collection Day 8: 0.35 करोड़

Emergency Total Box Office Collection: 14.65 करोड़

क्या है इमरजेंसी की कहानी

इमरजेंसी 60 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी. यह फिल्म पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत में आपातकाल के दौरान हुए राजनीतिक परिदृश्य को दर्शाती है. इसमें कंगना रनौत, अनुपम खेर, विशाख नायर, महिमा चौधरी, सतीश कौशिक और मिलिंद सोमन जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं. इसका निर्देशन खुद कंगना ने किया है.

यह भी पढ़ें- Emergency Box Office Collection: कंगना की ‘इमरजेंसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, 5वें दिन भी नहीं चला जादू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >