Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 10: हर्षवर्धन राणे की मूवी 10वें दिन हिट हुई या फुस्स? तोड़ दिया सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म का रिकॉर्ड

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 10: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अपने रिलीजके दूसरे हफ्ते में है. फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 10वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर 21 अक्टूबर को ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के साथ थामा की जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में हर्षवर्धन राणे है और उनके अपोजिट सोनम बाजवा नजर आई है. फिल्म अपने रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंच गई है. इसने दसवें दिन कितना कलेक्शन किया, इसका रिपोर्ट आ गया है.

‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 10वें दिन कितनी कमाई की?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘एक दीवाने की दीवानियत‘ ने 10वें दिन करीब 0.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 52.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. धीमी कमाई के बाद भी फिल्म ने ‘परम सुंदरी’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘परम सुंदरी’ का इंडिया में लाइफटाइम कलेक्शन 51.31 करोड़ रुपये है. सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

जानें एक दीवाने की दीवानियत ने किस दिन कितनी कमाई की

  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1-9 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 2- 7.5 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 3- 6 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 5- 6.25 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 6- 7 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 7- 3.5 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 8- 4.5 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 9- 2.61 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 10- 0.12 करोड़ रुपये

Ek Deewane Ki Deewaniyat Total Collection- 52.23 करोड़ रुपये

हर्षवर्धन राणे ने सोनम बाजवा की तारीफ की

फिल्मफेयर संग एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन राणे ने अपनी को-स्टार सोनम बाजवा की तारीफ में कहा, “सोनम बाजवा मेरी अब तक की टॉप 2 को-स्टार में से एक हैं. उनमें अपार क्षमता है. वह एक गंभीर कलाकार, एक सुलझी हुई इंसान और लोगों से गहराई से जुड़ी हुई हैं. मुझे लगता है कि इंडस्ट्री ने अभी तक उनकी क्षमता का सही अंदाजा भी नहीं लगाया है.”

यह भी पढ़ेंThamma Box Office Collection Day 10: 10वें दिन हिट या पिट गई ‘थामा’? इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने की करीब पहुंची आयुष्मान खुराना की फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >