Eetha First Look: ‘स्त्री 2’ के बाद विठाबाई बनीं श्रद्धा कपूर, नई फिल्म ‘ईथा’ के टीजर में प्रेग्नेंसी डांस सीन देख लोग बोले- अगली ब्लॉकबस्टर

Eetha First Look: श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ का फर्स्ट लुक टीजर ‘कॉक्टेल 2’ के साथ थिएटर्स में दिखाया गया, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए. लक्ष्मण उतेकर निर्देशित यह बायोपिक 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Eetha First Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘ईथा’ का फर्स्ट लुक आज (19 जून) सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, जिसे फिल्म ‘कॉक्टेल 2’ के साथ एक्सक्लूसिव तौर पर दिखाया गया. टीजर सामने आते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला और सोशल मीडिया पर श्रद्धा की खूब तारीफ हो रही है. यह फिल्म एक बायोपिक है, जिसे लक्ष्मण उतेकर डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें श्रद्धा लगभग दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म ‘स्त्री 2’ साल 2024 में रिलीज हुई थी.

आइए अब आपको बताते हैं कि उनका यह फर्स्ट लुक टीजर आखिर कैसा है.

प्रेग्नेंसी में भी श्रद्धा कपूर ने नहीं छोड़ा स्टेज (Shraddha Kapoor Eetha First Look Teaser)

टीजर की शुरुआत में ही श्रद्धा कपूर को स्टेज पर भारी पेट के साथ यानी प्रेग्नेंसी में डांस करते हुए दिखाया जाता है. परफॉर्मेंस के बीच ही अचानक उन्हें तेज दर्द शुरू हो जाता है और बच्चे के जन्म का समय आ जाता है. लेकिन इसके बावजूद वह अपना शो बीच में नहीं छोड़तीं और दर्शकों के सामने अपना डांस जारी रखती हैं.

इसके बाद वह चुपचाप स्टेज के पीछे जाती हैं, जहां वह अकेले ही बच्चे को जन्म देती हैं, और एक पत्थर की मदद से नाड़ (umbilical cord) काटती हैं. हैरानी की बात यह है कि इसके तुरंत बाद वह फिर से स्टेज पर लौट आती हैं और अपना परफॉर्मेंस पूरा करती हैं. यह सीन देखकर थिएटर में बैठे दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए और सभी पूरी तरह शॉक्ड रह गए.

यहां देखें पूरा टीजर:

यह भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Preview: बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट ओपनिंग को तैयार ‘कॉकटेल 2’, थिएटर जाने से पहले पढ़ें रनटाइम और प्लॉट

सोशल मीडिया पर छाया टीजर, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर (Fans Reaction)

फिल्म किस बारे में है? (Eetha Plot)

यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर बनी है. यह कहानी महाराष्ट्र की बहुत मशहूर डांसर विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की है, जो ‘लावणी’ और ‘तमाशा’ (मशहूर डांस फॉर्म) करती थीं. फिल्म में दिखाया जाएगा कि 1940 से लेकर 1990 तक उनकी जिंदगी कैसी थी, उन्होंने कितनी मेहनत की और वो कैसे इतनी बड़ी स्टार बनीं.

ईथा रिलीज डेट और कास्ट (Eetha Release Date and Cast)

श्रद्धा कपूर की यह मच अवेटेड फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Welcome to the Jungle: 34 स्टार्स वाली फिल्म में क्या सलमान खान भी हैं? रिलीज से पहले सामने आया पूरा सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >