Dunki OTT Release: थाम लीजिए दिल, इस ओटीटी पर रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म डंकी! घर बैठे कर सकेंगे एंजॉय

1 / 1
Dunki OTT Release: थाम लीजिए दिल, इस ओटीटी पर रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म डंकी! घर बैठे कर सकेंगे एंजॉय
फुल स्क्रीन में देखें

Dunki OTT Release: थाम लीजिए दिल, इस ओटीटी पर रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म डंकी! घर बैठे कर सकेंगे एंजॉय

Dunki OTT Release: शाहरुख खान की डंकी 21 दिसंबर को रिलीज हो गई है. मूवी में कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस और इमोशनल टच भी है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म सिनेमाघरों में तो आ गई है, लेकिन अब लोग सर्च कर रहे हैं कि ये ओटीटी पर कब आएगी. चलिए आपको इसके बारे में बताते है.

शाहरुख खान की डंकी का बज सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. एक्स (पहले ट्विटर) पर लगातार फिल्म को लेकर यूजर्स ट्विट कर रहे है.

डंकी तो सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और अब लोग जानना चाहते हैं कि ये किस ओटीटी पर और कब रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी.

हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ओटीटीप्ले की एक रिपोर्ट बताती है कि राजकुमार हिरानी की फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी.

कहा जा रहा है कि जियो सिनेमा ने डंकी को 155 करोड़ रुपये में खरीदा है, लेकिन इस बारे में जियो की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म डंकी के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के 2 महीने बाद ये ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान– तापसी पन्नू स्टारर मूवी डंकी के गणतंत्र दिवस के दौरान ओटीटी पर रिलीज होने की संभावना है. खैर, फैंस को डेट जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

डंकी में शाहरुख खान और तापसी पन्नू हैं के अलावा बोमन ईरानी, विक्की कौशल, ज्योति सुभाष, अनिल ग्रोवर और विक्रम कोचर जैसे कलाकार भी हैं. विक्की का इसमें कैमियो रोल है.

डंकी के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. मीडिय sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार हिरानी की मूवी ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई की है.

लेटेस्ट रिपोर्टों के अनुसार, डंकी रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, फिल्मीजिला, मूवीरुलज जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर फ्री में स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है.

आज प्रभास की सालार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. शाहरुख और प्रभास आमने-सामने है. कहा जा रहा है कि सालार पहले दिन डंकी से ज्यादा की कमाई करेगी.

सालार के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फैंस इसके ओटीटी रिलीज होने के इंतजार कर रहे है. रिपोर्ट्स की मानें तो सालार का डिजिटल डेब्यू ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स पर होगा. अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >