Dunki First Movie Review: शाहरुख-राजकुमार हिरानी की डंकी की कहानी होगी सबसे हटकर और अलग, पहला रिव्यू आया सामने

पठान और जवान के बाद शाहरुख खान की डंकी तीसरी फिल्म है. पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता बटोरी और जमकर नोट छापे. ऐसे में कहा जा रहा है कि डंकी भी सफल होगी और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी. फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है.

Dunki First Movie Review: शाहरुख खान अभिनीत राजकुमार हिरानी की ‘डंकी‘ का फैंस काफी लंबे समय से देखने का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के रिलीज होने में मात्र कुछ दिन बचे हुए है. किंग खान जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन करने में लगे है. 21 दिसंबर, 2023 को दुनिया भर में मूवी रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसमें शाहरुख, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी शामिल हैं. यह प्रोडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और जियो स्टूडियोज के प्रतिष्ठित बैनर के तहत है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) द्वारा यू/ए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 41 मिनट का है. इस बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

डंकी का पहला रिव्यू आया सामने

पठान और जवान के बाद शाहरुख खान की डंकी तीसरी फिल्म है. पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता बटोरी और जमकर नोट छापे. ऐसे में कहा जा रहा है कि डंकी भी सफल होगी और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी. फिल्म व्यवसाय विशेषज्ञ और निर्माता गिरीश जौहर ने एक्स पर फिल्म का रिव्यू किया है. उन्होंने कहा, 2023 बॉक्स ऑफिस पर प्रचुर मात्रा में एक्शन फिल्मों के बाद…डंकी ताजी हवा की तरह आती है…मजबूत, भावनात्मक, संदेश देने वाली…दिल को छू लेने वाली कहानी. साथ ही कहा कि डंकी महिलाओं के लिए है उन्होंने कहा कि हर महिला जो कभी भी उपेक्षित या अप्रभावित महसूस करती है. उन्होंने ये भी कहा कि डंकी के बिजनेस का नेतृत्व महिलाएं करेंगी.

शाहरुखा खान ने डंकी की कहानी की रिवील

शाहरुख खान अब दुबई के ग्लोबल विलेज में एक प्रमोशनल इवेंट कर रहे हैं. इस दौरान एक्टर ने 85 हजार से अधिक प्रशंसकों के साथ बातचीत की, डांस किया और डंकी का प्रमोशन किया. उन्होंने फिल्म की कहानी को लेकर कहा, ‘मुझे नहीं पता. राजू हिरानी साहब ने भी कभी ऐसी फिल्म नहीं बनाई. जब हमने फिल्म पूरी की और इसे पहली बार देखा, हमको ऐसा लगा राजू हिरानी साहब ने एक प्रेम कहानी बना दी है जो सदियों तक फैली हुई है. “यह एक बहुत ही मर्मस्पर्शी फिल्म है. मुझे लगता है कि ये प्यार की कहानी है, इसमें एक्शन है जो राजू हिरानी ने कभी डाला नहीं है. दोनों सारे सीक्वेंस ऐसे हैं जो मुझे लगता है कि मैंने नहीं किए हैं. वह सब तो है लेकिन राजू कभी भी अपनी फिल्में ट्रेलर और टीजर में नहीं दिखाते. उन्हें पसंद है कि लोग थिएटर में आएं और इसका आनंद लें. तो, आपको ढेर सारा प्यार और कॉमेडी मिलेगी.”

Also Read: Dunki: तो यह है डंकी की कहानी! खुला कहानी का ट्विस्ट तो शाहरुख खान ने उड़ाए होश, कहा- हिरानी साहब ने भी…

विक्की कौशल ने शाहरुख खान को लेकर कही ये बात

वहीं, बॉलीवुड हंगामा के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, विक्की कौशल से पूछा गया कि फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करना कैसा था. उन्होंने कहा कि शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करना एक सपने के सच होने जैसा है. उन्होंने आगे कहा कि उनके साथ काम करने के बाद आखिरकार उन्हें समझ आ गया कि शाहरुख बॉलीवुड के ‘बादशाह’ क्यों हैं और उनके जैसा कोई और नहीं है. विक्की ने कहा, “यह एक सपने के सच होने जैसा है. उनको मिलना ही सपना सच होता है, उनके साथ काम करना तो सोचो कितना बड़ा सपना सच होता है. वह भी, आपको निर्देशित करने वाले राजू सर के संयोजन में.” बता दें कि फिल्म में किंग खान हार्डी का रोल निभा रहे हैं और तापसी पन्नू के किरदार का नाम मनु है.

Also Read: Dunki: तो यह है डंकी की कहानी! खुला कहानी का ट्विस्ट तो शाहरुख खान ने उड़ाए होश, कहा- हिरानी साहब ने भी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >